शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की यो
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की यो

PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की यो

UB News Network
Last updated: मार्च 21, 2026 7:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की यो
साझा करें

लखीसराय

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है।

सतही गंगा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जिले की 23 पंचायतों के 293 वार्ड के लोगों को सीधे गंगा जल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर के समीप एक संप (जल संग्रहण केंद्र) का निर्माण किया जाएगा।

बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड स्थित गंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से गंगा जल को संप तक लाया जाएगा। इसके बाद वहां स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंगा जल को शुद्ध कर पाइप लाइन के जरिए संबंधित वार्डों में निर्मित पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा।

टंकियों से पाइपलाइन के जरिये हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।

जिले के सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के 10-10, रामगढ़चौक प्रखंड के दो एवं पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत में गंगा जल से लोगों की प्यास बुझाने की योजना है।
निम्न पंचायत व आबादी को लाभान्वित करने की है योजना
सूर्यगढ़ा प्रखंड के 10 पंचायत

  •     अलीनगर पंचायत के पांच वार्डों की 3,154 आबादी
  •     कसबा पंचायत के 17 वार्डों की 10,355 आबादी
  •     चौरा राजपुर पंचायत के नौ वार्डों की 6,944 आबादी
  •     बरियारपुर पंचायत के 17 वार्डों की 9,678 आबादी
  •     अरमा पंचायत के 11 वार्डों की 7,365 आबादी
  •     श्रीकिशुन पंचायत के 18 वार्डों की 12,902 आबादी
  •     घोसैठ पंचायत के 12 वार्डों की 9,883 आबादी
  •     लोसघानी पंचायत के 12 वार्डों की 9,436 आबादी
  •     महेशपुर पंचायत के 13 वार्डों की 5,785 आबादी
  •     मदनपुर पंचायत के 14 वार्डों की 7,573 आबादी

चानन प्रखंड के 10 पंचायत

  •     जानकीडीह पंचायत के 13 वार्डों की 9,481 आबादी
  •     खुटुकपार पंचायत के 14 वार्डों की 10,178 आबादी
  •     महेशलेटा पंचायत के 15 वार्डों की 11,809 आबादी
  •     लाखोचक पंचायत के 15 वार्डों की 11,735 आबादी
  •     गोड्डीह पंचायत के 15 वार्डों की 11,243 आबादी
  •     संग्रामपुर पंचायत के 13 वार्डों की 9,643 आबादी
  •     मलिया पंचायत के 13 वार्डों की 9,415 आबादी
  •     इटौन पंचायत के 13 वार्डों की 10,986 आबादी
  •     भलुई पंचायत के 13 वार्डों की 10,270 आबादी
  •     कुंदर पंचायत के 15 वार्डों की 12,386 आबादी

रामगढ़चौक प्रखंड के दो पंचायत

    गेरूआ पुरसंडा पंचायत के 16 वार्डों की 11,922 आबादी
    नोनगढ़ पंचायत के 13 वार्डों की 5,066 आबादी

पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत

    सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव के चार के वार्डों की 2,795 आबादी

    परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

श्रीनिवास सिंह, सहायक अभियंता, पीएचईडी, लखीसराय

 

TAGGED:Bihartop-news₹500 Crore Ganga Jal Scheme
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भ्रष्टाचार पर सख्ती: 1.19 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 8 पंचायत सचिव निलंबित भ्रष्टाचार पर सख्ती: 1.19 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 8 पंचायत सचिव निलंबित
अगली ख़बर ब्यावरा के ग्राम लखनवास में किया 26.79 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन ब्यावरा के ग्राम लखनवास में किया 26.79 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?