सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: रिटायर जयसूर्या अब USA टीम से खेलेंगे, T20 वर्ल्ड कप मे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: रिटायर जयसूर्या अब USA टीम से खेलेंगे, T20 वर्ल्ड कप मे

क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: रिटायर जयसूर्या अब USA टीम से खेलेंगे, T20 वर्ल्ड कप मे

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 12:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: रिटायर जयसूर्या अब USA टीम से खेलेंगे, T20 वर्ल्ड कप मे
साझा करें

   नई दिल्ली
  टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से इसका आगाज होगा और 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा. इसी बीच शुक्रवार (30 जनवरी) को अमेरिका (USA) ने अपनी टीम का ऐलान किया. 

इस टीम में 9 तो भारतीय मूल के क्रिकेटर थे. टीम की कप्तानी ही मोनांक पटेल कर रहे हैं, जो गुजरात के आणंद में पैदा हुए. वो इससे पहले साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाल चुके हैं. मोनांक पटेल, शुभम रंजन, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार,  साईतेजा मुक्कामाला , संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर इन सभी की मूल जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं. वहीं टीम में   पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी 3 ख‍िलाड़ी शायन जहांगीर , अली खान, मोहम्मद मोहसिन हैं. 

कौन हैं शेहान जयसूर्या 
वहीं इस टीम में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके शेहान जयसूर्या भी हैं. 8 जनवरी 2021 को जयसूर्या ने श्रीलंका में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. जून 2021 में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना गया था. 2023 में वह मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन सत्र के लिए सिएटल ऑर्कास में शामिल हुए और अब वो अमेरिका की टीम में चुने गए हैं. 34 साल के शेहान श्रीलंका के लिए 12 वनडे (195 रन, 3 विकेट) और 18 टी20 इंटरनेशनल (241 रन, 3 विकेट) मैच 2015 से 2020 के बीच खेले. 

शेहान की बात की जाए तो उनका जन्म 12 स‍ितंबर 1991 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुआ था. वो 89 फर्स्ट क्लास मैचों में 6072 रन भी बना चुके है और यहां उनके नाम 200 विकेट भी हैं. 140 ल‍िस्ट ए में उनके नाम 4432 रन और 116 विकेट हैं. वहीं वो 92 टी20 मैचों में 1840 रन और 53 विकेट झटक चुके हैं. 

     वहीं अमेरिका की इस टीम में एंड्रीज गौस और शैडली वैन शल्कविक भी हैं, जो साउथ अफ्रीकी मूल के हैं. कल म‍िलाकर  अमेर‍िका की इस टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम में 9 भारतीय मूल के, 3 पाकिस्तानी मूल के और 1 श्रीलंका के मूल और 2 साउथ अफ्रीकी मूल के ख‍िलाड़ी हैं. 

USA T20 वर्ल्ड कप 2026 का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर , साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA का ग्रुप स्टेज शेड्यूल 
7  फरवरी 2026: भारत vs USA, मुंबई
10 फरवरी 2026: पाकिस्तान vs USA, कोलंबो
13 फरवरी 2026: नीदरलैंड्स vs USA, चेन्नई
15 फरवरी 2026: न्यूजीलैंड vs USA, चेन्नई

 

TAGGED:JayasuriyaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CBI जांच की राह आसान? नीतीश सरकार ने नीट छात्रा हत्याकांड में दी सिफारिश, गृह मं CBI जांच की राह आसान? नीतीश सरकार ने नीट छात्रा हत्याकांड में दी सिफारिश, गृह मं
अगली ख़बर हड़कंप मचा देने वाली एपस्टीन लिस्ट: इवांका ट्रंप और एलन मस्क जुड़े नए दस्तावेजों हड़कंप मचा देने वाली एपस्टीन लिस्ट: इवांका ट्रंप और एलन मस्क जुड़े नए दस्तावेजों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?