सोमवार, मई 4, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बड़ा विवाद! U19 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की छुट्टी, अधिकारियों ने ICC की निष्पक्ष
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बड़ा विवाद! U19 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की छुट्टी, अधिकारियों ने ICC की निष्पक्ष

बड़ा विवाद! U19 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की छुट्टी, अधिकारियों ने ICC की निष्पक्ष

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 5:19 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बड़ा विवाद! U19 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की छुट्टी, अधिकारियों ने ICC की निष्पक्ष
साझा करें

 नई दिल्ली
T20 World Cup 2026 को लेकर करीब 3 सप्ताह तक ICC और बांग्लादेश आमने-सामने थे। बाद में बांग्लादेश को ही मुंह की खानी पड़ी और टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई। वहीं, अब बांग्लादेश ने एक और आरोप आईसीसी पर लगा दिया है। इस बार आईसीसी को बांग्लादेश ने U19 वर्ल्ड कप को लेकर घेरा है, जो इस समय जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट से बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। सेमीफाइनल की रेस से बांग्लादेश को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला हारते ही बाहर होना पड़ा है। बांग्लादेश ने आईसीसी पर अनफेयर शेड्यूल का आरोप लगाया है।
 
बांग्लादेश की टीम ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच जीता है। दो मुकाबले गंवाए हैं और एक मैच बारिश में धुल गया था। इंग्लैंड से जैसे ही सुपर 6 के मैच में बांग्लादेश को हार मिली, वैसे ही टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। बाहर होने की सबसे बड़ी वजह तो खराब परफॉर्मेंस थी, लेकिन बारिश से प्रभावित मैचों के दौरान गलत कैलकुलेशन ने भी बांग्लादेश का गणित खराब कर दिया। हालांकि, टीम के अधिकारियों ने टीम के भारी ट्रैवल शेड्यूल की भी आलोचना की।

गेम डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर हबीबुल बशर ने मंगलवार को द डेली स्टार से कहा, “अप्रोच से ज्यादा, मुझे लगता है कि (इंग्लैंड और इंडिया के खिलाफ) हमारे कैलकुलेशन में कमी थी, लेकिन यह (ट्रेवल शेड्यूल) कुछ ऐसा है जिसे मैं हाईलाइट करना चाहता हूं, भले ही लोगों को लगे कि मैं बहाने बना रहा हूं।” बशर का मानना है कि इस बार आईसीसी ने एयर ट्रेवल बैन कर दिया था। ऐसे में सभी को बस से ट्रेवल करना था। कोई वेन्यू 4 घंटे दूर था तो कोई वेन्यू 9-10 घंटे की ड्राइव पर था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वार्मअप मैचों के बाद अपने पैसे से बांग्लादेश की अंडर 19 टीम को इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए एयर ट्रेवल कराया। 6 जनवरी को जिम्बाब्वे टीम पहुंची थी। 10 और 13 जनवरी को दो वार्मअप मैच खेले। एक मैच मासविंगो में था, जबकि दूसरा हरारे में। दोनों शहरों के बीच 4 घंटे की दूरी है। इसके बाद बांग्लादेश को हरारे से बुलावायो जाना था, जो 9 घंटे की बस राइड थी। इंडिया से 17 जनवरी और न्यूजीलैंड से 20 जनवरी को यहां मैच बांग्लादेश को खेलना था, जिसके लिए एयर ट्रेवल टीम ने किया, लेकिन भारत के खिलाफ वे बारिश से बाधित मैच हार गए, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण खेला नहीं जा सका।

बशर ने बताया, “इंडिया के खिलाफ मैच से पहले लड़कों को ज़्यादा थकान से बचाने के लिए, BCB ने असल में अपनी जेब से एक इंटरनल फ़्लाइट का पेमेंट किया, क्योंकि बस का सफर बहुत लंबा था और डायरेक्ट फ्लाइट कम थीं।” इन मैचों के बाद बांग्लादेश को बस से फिर हरारे लौटना पड़ा, जहां यूएसए से 23 जनवरी को मैच था। ये मैच टीम ने जीता और सुपर 6 में जगह बनाई, लेकिन 26 जनवरी को सुपर 6 का मैच बुलावायो में था, जिसे टीम हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी वजह से बांग्लादेश ने आईसीसी पर निशाना साधा है।

 

TAGGED:Bangladesh eliminatedSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अकाल तख्त के आदेश पर CM मान का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा अकाल तख्त के आदेश पर CM मान का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
अगली ख़बर BJP ने पंचकूला में बैठक कर बनाई निकाय चुनावों की रणनीति BJP ने पंचकूला में बैठक कर बनाई निकाय चुनावों की रणनीति

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?