गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बड़ा बदलाव: 4 वर्षीय BEd कोर्स समाप्त, 2 साल के बीएड दाखिले हेतु राजस्थान PTET फ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - बड़ा बदलाव: 4 वर्षीय BEd कोर्स समाप्त, 2 साल के बीएड दाखिले हेतु राजस्थान PTET फ

बड़ा बदलाव: 4 वर्षीय BEd कोर्स समाप्त, 2 साल के बीएड दाखिले हेतु राजस्थान PTET फ

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 21, 2026 2:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बड़ा बदलाव: 4 वर्षीय BEd कोर्स समाप्त, 2 साल के बीएड दाखिले हेतु राजस्थान PTET फ
साझा करें

कोटा

राजस्थान में कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी- 2026 परीक्षा के लिए गुरुवार से ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किये जा चुके हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है। प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को होगी। आपको बता दें कि पीटीईटी से दो वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला मिलता था। लेकिन एनसीटीई की गाइडलाइन के बाद 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स बंद कर दिया गया है और दाखिले रोक दिए गए हैं।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कुलगुरु एवं मुख्य समन्वयक प्रो बीएल वर्मा ने बुधवार को बताया कि पीटीईटी 2026 में स्नातक पास युवाओं के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिये ही आवेदन खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। स्वयं के नाम, जन्म दिनांक एवं माता- पिता का नाम को भरते वक्त कक्षा 10वीं मार्कशीट को आधार बनाना चाहिए। बैंक से सम्बंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी स्वंय का बैंक खाते के विवरण को ही भरें, परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक जानकारी परीक्षा के लिये आवेदन करने के लिए मान्य नहीं होगी। प्रो वर्मा ने बताया कि बीएड के लिये विषय का चयन काउंसलिंग के समय करवाया जायेगा।

चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स बंद
एनसीटीई ने चार वर्षीय बीए बीएड व बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स को आईटीईपी कोर्स में बदलने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समयसीमा तय की थी। यानी अब चार वर्षीय बीए बीएड व बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला देने की अनुमति नहीं है। इसलिए पीटीईटी से इस बार राजस्थान में सिर्फ दो वर्षीय बीएड में दाखिले लिए जाएंगे।

कौन है योग्य
– आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित की गई है।

– दो साल की बीएड के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग, विधवा, परित्यक्ता महिला अभ्यर्थियों (सभी आरक्षित वर्ग, केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी) के लिए योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक है।

परीक्षा पैटर्न
पीटीईटी परीक्षा में एक प्रश्न-पत्र होगा जिसमें चार भाग होंगे। प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे तथा प्रश्न-पत्र में कुल 200 मल्टीपल चॉइस होंगे एवं परीक्षा अवधि तीन घण्टे की होगी ।

1. मेन्टल एबिलिटी

2. टीचिंग एटीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट

3. जनरल अवेयरनेस

4. लेंग्वेज प्रिफिशियेन्सी

आरक्षण पर्सेंटेज-
राजस्थान राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में ही पात्र होंगे।

1. एससी- 16 प्रतिशत

2. एसटी- 12 प्रतिशत

3. ओबीसी- 21 प्रतिशत

4. एमबीसी- 5 प्रतिशत

5. ईडब्ल्यूएस- 10 प्रतिशत

6. महिला- राज्य के नियमानुसार

7. दिव्यांग- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

8. रक्षा सेवा या पूर्व रक्षा सेवा के आश्रितों के लिए (केवल जल, थल, नभ सेना)- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

आवेदन शुल्क – 500 रुपये

 

TAGGED:Education/CareerRajasthan PTET
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिजली दरों में वृद्धि का विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में विरोध बिजली दरों में वृद्धि का विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में विरोध
अगली ख़बर पंजाब में गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा पंजाब में गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?