शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: चुरहट एसडीएम कार्यालय का रीडर 10 हजार लेते ट्रै
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: चुरहट एसडीएम कार्यालय का रीडर 10 हजार लेते ट्रै

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: चुरहट एसडीएम कार्यालय का रीडर 10 हजार लेते ट्रै

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 2:45 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: चुरहट एसडीएम कार्यालय का रीडर 10 हजार लेते ट्रै
साझा करें

सीधी
लोकायुक्त टीम रीवा ने चुरहट एसडीएम के स्टोनो को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को चुरहट बीछी रोड स्थित सरयू प्रसाद प्रजापति की किराने की दुकान के बाहर किया है। कार्रवाई के बाद से एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि गजेंद्र सिंह पिता स्व. श्यामलाल पटेल 34 वर्ष निवासी पड़खुरी 586 ने 23 दिसंबर को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराया कि पड़खुरी गांव में मेरी पुश्‍तैनी भूमि है। मेरे भाई सुरेंद्र कुमार पटेल के स्वर्गवास होने के बाद उक्त भूमि को मेरी भाभी ललिता पटेल द्वारा अपने नाम करवा लिया था।
 
पुश्‍तैनी जमीन होने के कारण स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल द्वारा हम दो भाई एवं भतीजा विवेक सिंह के नाम वसीयतनामा दे चुके थे। भूमि का वारसाना हेतु अपील अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसील चुरहट को किए। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा स्थगन आदेश जारी करा दिया गया था।

स्थगन आदेश को अपने पक्ष में करवाने के लिए जब मैं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसील चुरहट में पदस्थ बाबू रामहित तिवारी से मिला तो उन्होंने मेरे पक्ष में आदेश करवाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं एवं आदेश निरस्त हो जाने के डर से 25 हजार रुपए पूर्व में ही दे चुके हैं। शिकायत का प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपित द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया।

जिसके बाद 26 दिसंबर को प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपित रामहित तिवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। आरोपित के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है ।

TAGGED:Madhya PradeshMajor action by Rewa Lokayukta
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मनरेगा मुद्दे पर बढ़ा टकराव, केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में ग्रामीण सड़कों प मनरेगा मुद्दे पर बढ़ा टकराव, केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में ग्रामीण सड़कों प
अगली ख़बर रिंकू सिंह शो! विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी पारी, यूपी की चंडीगढ़ पर 227 रन की रिंकू सिंह शो! विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी पारी, यूपी की चंडीगढ़ पर 227 रन की

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?