बुधवार, मार्च 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का वार—जवान मारे जा रहे, प्री-वेडिंग में तैन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का वार—जवान मारे जा रहे, प्री-वेडिंग में तैन

पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का वार—जवान मारे जा रहे, प्री-वेडिंग में तैन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 6:41 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का वार—जवान मारे जा रहे, प्री-वेडिंग में तैन
साझा करें

चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक ओर पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई, लेकिन पंजाब पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया और घटना किन परिस्थितियों में हुई। सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बता दें कि गुरदासपुर के बॉर्डर इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर, दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में होमगार्ड जवान अशोक कुमार (अखलासपुर के रहने वाले) और एएसआई गुरनाम सिंह (गादड़ियां के रहने वाले) शामिल हैं।
 दूसरी ओर, उन्होंने आरोप लगाया कि बटाला मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन इंजीनियर मानिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट में कथित तौर पर पंजाब पुलिस के मौजूदा जवानों को तैनात किया गया। मजीठिया ने सवाल उठाया कि क्या राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की यही स्थिति रह गई है कि पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय निजी समारोहों में लगाया जा रहा है?
उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या साथी जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय पुलिस बल को प्री-वेडिंग शूट के लिए तैनात करना उचित है। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उनके प्री-वेडिंग समारोह पुलिसकर्मियों की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
मजीठिया ने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है, जब पुलिस के जवानों का कथित तौर पर प्री-वेडिंग शूट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मार्केट कमेटी के चेयरमैन मानिक मेहता और वीडियो शूट में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।

TAGGED:MajithiaPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुकेश बनिया और संजू दबोचे गए, गांजा, नशीली गोलियां व हथि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुकेश बनिया और संजू दबोचे गए, गांजा, नशीली गोलियां व हथि
अगली ख़बर CUET के जरिए BTech में कहां मिलता है दाखिला? इस साल IPU ने भी खोले दरवाजे CUET के जरिए BTech में कहां मिलता है दाखिला? इस साल IPU ने भी खोले दरवाजे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?