गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - धर्म - माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा
साझा करें

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, शांति और धन-समृद्धि का आगमन होता है। माघ माह में आने वाली आखिरी एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है, जो अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है।

जया एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) के दिन जया एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ का महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस माह में किया गया पूजन विशेष फलदायी माना जाता है।

जया एकादशी व्रत का महत्व
एकादशी का व्रत हर महीने दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। प्रत्येक एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। कहा जाता है कि एकादशी के दिन उपवास रखकर श्रीहरि नारायण की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पूजा-पाठ के साथ-साथ, जया एकादशी के दिन घर में इन 3 खास जगहों पर दीया जलाना अत्यंत शुभ माना गया है।

जया एकादशी के दिन इन 3 जगहों पर जलाएं दीया

तुलसी के पास
तुलसी को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। बिना तुलसी के श्रीहरि की पूजा अधूरी मानी जाती है। जया एकादशी के दिन तुलसी के पास दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में चल रही वास्तु संबंधित समस्याओं का नाश होता है।

ध्यान रखें:
एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करना और स्पर्श करना वर्जित होता है।

घर के मंदिर में
एकादशी के दिन सुबह और शाम घर के मंदिर में दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में शांति व सकारात्मकता बनी रहती है। आप घी या सरसों के तेल का दीया जला सकते हैं। दोनों ही शुभ फल प्रदान करते हैं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

घर के मुख्य द्वार पर
शास्त्रों के अनुसार, घर का मुख्य द्वार कभी अंधेरे में नहीं रहना चाहिए, विशेषकर शाम के समय। जया एकादशी के दिन मुख्य द्वार पर दीया जलाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तुदोष काफी हद तक शांत होता है।

मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

जया एकादशी के दिन व्रत, पूजा और दान के साथ इन सरल उपायों को अपनाने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

 

TAGGED:EkadashiMagha month
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्र मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्र
अगली ख़बर सालभर में उत्तराखंड में UCC ने बदल दी जिंदगी की तस्वीर, शादी और रिश्तों पर असर सालभर में उत्तराखंड में UCC ने बदल दी जिंदगी की तस्वीर, शादी और रिश्तों पर असर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?