सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: NEET 2026 फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल, MBBS की 1,29,603 सीटें और 4 बड़े बदलाव
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - NEET 2026 फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल, MBBS की 1,29,603 सीटें और 4 बड़े बदलाव

NEET 2026 फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल, MBBS की 1,29,603 सीटें और 4 बड़े बदलाव

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 6:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
NEET 2026 फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल, MBBS की 1,29,603 सीटें और 4 बड़े बदलाव
साझा करें

नई दिल्ली

नीट यूजी 2026 के लिए कल 8 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के इच्छुक जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन neet.nta.nic.in पर जाकर एप्लाई करें। अभ्यर्थी 10 मार्च से 12 मार्च के बीच आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड की डेट को लेकर एनटीए बाद में सूचित करेगा। नीट यूजी परीक्षा 3 मई, 2026 को होगी। नीट परीक्षा के जरिए देश के एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग, बीवीएससी एंड एएच कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस वर्ष से फिजियोथेरेपी कोर्स में भी नीट यूजी से ही दाखिला होंगे।

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के ताजा आंकड़ों मुताबिक देश के 824 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 129603 हजार सीटें हैं। देश में सरकारी मेडिकल संस्थानों की संख्या 450 और एमबीबीएस सीटों की संख्या 63160, निजी मेडिकल संस्थानों की संख्या 374 और एमबीबीएस सीटों की संख्या 66443 है।

4 अहम बदलाव

1- रियल-टाइम लाइव फोटो

इस बार आवेदन प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं। एनटीए ने रियल-टाइम लाइव फोटो को अनिवार्य कर दिया है। एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार अब केवल पुरानी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल कैमरे से अपनी लाइव फोटो क्लिक करनी होगी। फोटो लेते समय टोपी, नजर का चश्मा या धूप का चश्मा पहनना मना है। एनटीए ने निर्देश दिया है कि फोटो में उम्मीदवार का चेहरा फ्रेम का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा कवर करे। चेहरे पर किसी तरह की छाया, मास्क या फिल्टर नहीं होना चाहिए।

2. आधार आधारित eKYC हुआ अनिवार्य

नीट यूजी 2026 के लिए आधार आधारित eKYC को अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन करने वाले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू हो। NTA ने साफ तौर पर कहा है कि आवेदन से पहले आधार से लिंक मोबाइल नंबर में नेटवर्क होना जरूरी है, ताकि वेरिफिकेशन के दौरान कोई दिक्कत न आए। आधार कार्ड का एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन ओटीपी के जरिए आगे बढ़ेगा।

3- रैंडम परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकेंगे

रैंडम परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकेंगे अब छात्र अपनी मर्जी से किसी भी रैंडम शहर को परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकेंगे। नए नियमों के अनुसार केंद्र का आवंटन केवल उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर होगा। गलत पता भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

4- इस वर्ष से देश भर में फिजियोथेरेपी कोर्स में भी नीट यूजी से ही दाखिला होंगे।

TAGGED:Education/CareerNEET
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सोशल मीडिया पर की गंदी पोस्ट, कटनी में युवती ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा मनचला सोशल मीडिया पर की गंदी पोस्ट, कटनी में युवती ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा मनचला
अगली ख़बर वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का करने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?