रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 7:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?
साझा करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सबसे ज्यादा अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं। देर रात तक ऑफिस का काम करना, अनियमित दिनचर्या या फिर मोबाइल और लैपटॉप पर समय बिताना हमारी आदत बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद पूरी न होने का असर सिर्फ थकान या कमजोरी तक सीमित नहीं है?

डॉक्टर के अनुसार, कम नींद लेना सीधे तौर पर आपके वजन को बढ़ा सकता है। आइए, आज 13 मार्च को मनाए जा रहे World Sleep Day के मौके पर इस आर्टिकल में समझते हैं कि आपकी नींद और बढ़ते वजन के बीच क्या कनेक्शन है।

नींद और मेटाबॉलिज्म का गहरा नाता
जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो हमारे शरीर का वह सिस्टम गड़बड़ा जाता है जो हमारी ऊर्जा, भूख और फैट को कंट्रोल करता है। मुख्य रूप से दो हार्मोन हमारी भूख को नियंत्रित करते हैं:

    घ्रेलिन: यह शरीर में भूख बढ़ाने का काम करता है।
    लेप्टिन: यह पेट भरने का संकेत देता है।

जब हमारी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाले हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है और लेप्टिन का स्तर कम हो जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि हमें बार-बार भूख लगती है और हम सामान्य से ज्यादा, खासकर हाई-कैलोरी वाला खाना खाने लगते हैं।

कैलोरी बर्न करने की क्षमता होती है कम
नींद की कमी हमारी एनर्जी को भी प्रभावित करती है। थकावट के कारण शरीर की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया यानी मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।

लंबे समय तक कम नींद लेने से शरीर में ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’ भी बढ़ता है, जिससे शुगर का स्तर बिगड़ता है। धीरे-धीरे यही स्थिति मोटापे, टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है।

डॉक्टर ने बताए कमाल के हेल्थ सीक्रेट्स
एशियन हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर और एचओडी डॉ. मानव मनचंदा बताते हैं कि नींद हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में एक बहुत बड़ा रोल निभाती है। जब व्यक्ति लगातार कम सोता है, तो हार्मोनल संतुलन बिगड़ने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। इसलिए, मेटाबॉलिक बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना बेहद जरूरी है।

अच्छी और गहरी नींद पाने के आसान तरीके

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और अच्छी नींद पाना चाहते हैं, तो इन आदतों को अपनाएं:

    सोने का समय तय करें: रोजाना एक निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत डालें।
    गैजेट्स से दूरी: सोने से पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। इनकी स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद लाने वाले ‘मेलाटोनिन’ हार्मोन को नुकसान पहुंचाती है।
    कैफीन कम लें: शाम के समय चाय या कॉफी के सेवन से बचें।
    हल्का भोजन और व्यायाम: रात का खाना हमेशा हल्का रखें और अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करें।
    डॉक्टर से मिलें: अगर आपको लगातार नींद न आने की समस्या हो रही है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें।

अच्छी नींद का मतलब सिर्फ शरीर को आराम देना नहीं है, बल्कि यह आपको फिट रखने और मेटाबॉलिज्म को सही चलाने के लिए भी जरूरी है। इसलिए अगर आप सच में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी नींद को प्राथमिकता दें।

 

TAGGED:Gain WeightHealthInsufficient Sleep
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?