शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रिकॉर्ड्स के बादशाह कोहली: 28,000 रन सबसे कम पारियों में, सचिन और संगाकारा पीछे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - रिकॉर्ड्स के बादशाह कोहली: 28,000 रन सबसे कम पारियों में, सचिन और संगाकारा पीछे

रिकॉर्ड्स के बादशाह कोहली: 28,000 रन सबसे कम पारियों में, सचिन और संगाकारा पीछे

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 4:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रिकॉर्ड्स के बादशाह कोहली: 28,000 रन सबसे कम पारियों में, सचिन और संगाकारा पीछे
साझा करें

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 25 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन बनाने वाले अब दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह रिकॉर्ड सबसे कम पारियों में बनाया है। यानी विराट कोहली सबसे तेज 28000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
 
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 28000 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने जहां 644 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे, वहीं विराट कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में ही कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने 28000 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के साथ अब विराट कोहली का नाम शामिल है।

विराट कोहली ने अपने पारी के 42वें रन के साथ श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा को भी पीछे कर दिया है। वे अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबात बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर का नाम है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं और लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए। श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकार भी कई वर्षों से दूसरे स्थान पर बने हुए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28016 रन बनाए थे, जिसे विराट कोहली ने अब तोड़ दिया है। कोहली अब संगाकारा के से आगे निकलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने संगाकार को तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है।

विराट कोहली की खास बात यह है कि उन्होंने बहुत कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। एक तरफ जहां संगाकारा ने कुल 666 पारियों में 28000 रन बनाए थे और सचिन ने यह उपलब्धि 644 पारियों में हासिल की थी, वहीं विराट कोहली ने सिर्फ 624 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कुमार संगाकारा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप-5 में रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने का नाम शामिल है। पोंटिंग ने अपने करियर में जहां 27483 रन बनाए हैं, वहीं जयवर्धने ने 25957 रन बनाकर इस सूची में टॉप-5 में अपना नाम बरकरार रखा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 34357
विराट कोहली- 28068
कुमार संगाकारा- 28016
रिकी पोंटिंग- 27483
महेला जयवर्धने- 25957

TAGGED:SportsVirat Kohli
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Toll Plaza में आज वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा टोल Toll Plaza में आज वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा टोल
अगली ख़बर सोलर पैनल से दूर हुई चिंताराम की बिजली बिल की चिंता सोलर पैनल से दूर हुई चिंताराम की बिजली बिल की चिंता

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?