रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: किंग कोहली का नया रिकॉर्ड: 85वें शतक के साथ रिकी पोंटिंग को पछाड़ा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - किंग कोहली का नया रिकॉर्ड: 85वें शतक के साथ रिकी पोंटिंग को पछाड़ा

किंग कोहली का नया रिकॉर्ड: 85वें शतक के साथ रिकी पोंटिंग को पछाड़ा

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 10:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
किंग कोहली का नया रिकॉर्ड: 85वें शतक के साथ रिकी पोंटिंग को पछाड़ा
साझा करें

इंदौर
इंदौर के होलकर स्टेडियम में विराट कोहली ने वनडे करियर का 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक जड़ दिया। इस शतक की बदौलत उन्होंने रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 92 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में कोहली तीसरे वनडे में कोहली ने शतक जड़ इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के वनडे में कुल 7 शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं, जिनके नाम 5-5 शतक दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
    7 – विराट कोहली (36 पारी)*
    6 – रिकी पोंटिंग (50 पारी)
    6 – वीरेंद्र सहवाग (23 पारी)
    5 – सचिन तेंदुलकर (41 पारी)
    5 – सनथ जयसूर्या (45 पारी)
 

शतकों की बात की जाए तो विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 54 शतक अपने नाम किए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक लगाए हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक दर्ज है। विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में 14,800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत लगभग 60 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 94 के आसपास रहा है। कोहली वनडे क्रिकेट में 170 छक्के भी जड़ चुके हैं।

साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले विराट कोहली अब तक भारत के लिए 312 वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें से 300 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है और इस दौरान वह 48 बार नाबाद भी रहे हैं। विराट कोहली 18 बार वनडे क्रिकेट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 78 अर्धशतक भी दर्ज हैं। विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 183 रन है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

TAGGED:featuredSportsVirat Kohli
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जनजातीय छात्रों के सपनों को पंख: भजनलाल शर्मा सरकार में एकलव्य स्कूल बने शिक्षा जनजातीय छात्रों के सपनों को पंख: भजनलाल शर्मा सरकार में एकलव्य स्कूल बने शिक्षा
अगली ख़बर कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला: लाडो लक्ष्मी योजना में संशोधन से महिलाओं का भरोसा कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला: लाडो लक्ष्मी योजना में संशोधन से महिलाओं का भरोसा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?