गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खे

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खे

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 8:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खे
साझा करें

मुंबई,

‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी की वापसी देखने को मिलेगी। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब लगभग 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल खोसला का घोसला 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘खोसला का घोसला 2’ इस साल 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिससे इसे त्योहार का भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

पोस्टर के साथ हुई आधिकारिक घोषणा
तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था कि कल्ट क्लासिक रिटर्न्स खोसला का घोसला 2, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं, जबकि इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने शेयर की थी शूटिंग की झलक
इस साल जनवरी में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है और पूरी टीम ने शानदार काम किया है। वीडियो में अनुपम खेर अपने लोकप्रिय किरदार खोसला के अंदाज में नजर आए थे। उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई थी।

2006 की फिल्म बनी थी सुपरहिट
गौरतलब है कि 2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कहानी और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों की पसंदीदा बन गई थी। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार और प्रॉपर्टी स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसे बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया गया था। इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विनय पाठक, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

 

TAGGED:EntertainmentKhosla Ka Ghosla 2
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी
अगली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक  देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शाम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?