रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड की अहम जानकारी: उत्तर लिखने का सही तरीका और एंट्री नि
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड की अहम जानकारी: उत्तर लिखने का सही तरीका और एंट्री नि

परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड की अहम जानकारी: उत्तर लिखने का सही तरीका और एंट्री नि

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 3:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
परीक्षा से पहले यूपी बोर्ड की अहम जानकारी: उत्तर लिखने का सही तरीका और एंट्री नि
साझा करें

पटना

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें बोर्ड के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने न सिर्फ यह बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्या क्या इंतजाम किए हैं बल्कि यह भी बताया कि छात्र को अच्छे अंक लाने के लिए किस तरह से उत्तर देने चाहिए। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी।

यदि प्रवेश पत्र खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक नामावली से मिलान करेंगे। सही पाए जाने पर छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बाद में छात्र को अपने विद्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कॉपी लाकर जमा करनी होगी।

मॉक टेस्ट दें, 3 घंटे लिखने का अभ्यास करें

यूपी बोर्ड अपर सचिव ने कहा कि केवल पढ़ना काफी नहीं है, उत्तर लिखने का अभ्यास करें। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर्स के माध्यम से 3 घंटे के मॉक पेपर का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि जो एग्जामिनर है जो बाद में आपकी कॉपी जांचेगा, वो यह देख रहा है कि आपने उत्तर पुस्तक में लिखा क्या है, वो आपके दिल और दिमाग के अंदर जाकर नहीं देख रहा है कि आपको आता कितना है। आपको यह पता होना चाहिए कि आप जो लिख रहे हैं वही पढ़ा जाएगा । मैं तो यह कहूंगा कि पहले आप एग्जाम से पहले भी उत्तर पुस्तिका लिखने का प्रैक्टिस कीजिए। बहुत से बच्चे पढ़ते हैं पर लिखने की प्रैक्टिस नहीं करते, आता बहुत कुछ है पर लिख नहीं पा रहे हैं, तो मैं तो सभी से कहूंगा कि जैसे 3 घंटे का पेपर है तो 3 घंटे के मॉक पेपर पहले से भी एक बार कीजिए। जब लिखें तो ध्यान रखें कि एग्जामिनर के पास भी टाइम की कमी होगी।

कैसे लिखें सही ढंग से उत्तर, यूपी बोर्ड अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने दिए टिप्स

हेडिंग लिखें

प्वॉइंट वाइज लिखें

जहां जरूरत हो वहां डायग्राम और ग्राफ बनाएं

अहम बातों को अंडरलाइन करें

परीक्षा से पहले 3 घंटे पेपर लिखने की प्रैक्टिस करें।

परीक्षा से पहले मॉडल पेपरों से अभ्यास करें। मॉक टेस्ट दें।

अपर मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त रहने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय प्रबंधन के व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं। यदि कोई मानसिक तनाव हो, तो टेलीमानस नंबर 14416 पर 24 घंटे साइकोलॉजिकल काउंसलर उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे पहले अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करें।

एग्जाम सेंटर एक दो दिन पहले ही देख आएं

यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे। अपने जो साथ सामान ले जाना है एक दिन पहले ही पेन पेंसिल रबर स्केल वह सब का एक पहले से पाउच बना के रखें । उसकी पूर्व तैयारी रखें । उस दिन ऐसा ना हो कि सुबह-सुबह उनको ढूंढने में लगे हुए हैं। कौन से कपड़े पहने जाने हैं वो भी पहले से तैयार करके रखें।

माता पिता मेंटल स्ट्रेस में बच्चों के साथ रहें। अभिभावक उनको मदद करेंगे तो उनको वो टेंशन लास्ट मिनट की जो हड़बड़ाहट होती है वो नहीं होगी। बात नहीं कर पाते हैं तो एक टेलीमानस नाम का नंबर है 14416 यह 24 घंटे उपलब्ध है कोई भी छात्र-छात्राएं इस नंबर को यूज कर सकती हैं। साइकोलॉजिकल काउंसलर से बात कर सकते हैं परंतु सबसे पहले अपने माता-पिता से बात कीजिए अपने शिक्षकों से बात कीजिए । परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं है।

अन्य टिप्स

– उत्तर पुस्तिका को सबमिट करने से पहले 5 मिनट जरूर उसको रिवाइज कर लें। चेक कर लें कि कोई चीज छूट तो नहीं रही है।

जो सवाल आपको आते हैं, उनके उत्तर पहले लिखें । ऐसा ना हो कि जिसमें आपका स्ट्रेंथ है, जो आपको सबसे अच्छा आता है, वही टाइम की वजह से छूट जाए।

– उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक कोड और केंद्र की मोहर होगी ताकि बाहरी कॉपियों के उपयोग को पकड़ा जा सके। कॉपियों का लेआउट भी बदलकर पोर्ट्रेट साइज और चार रंगों में किया गया है।

 

TAGGED:Education/CareerExam CenterUP Board Guidelines
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी
अगली ख़बर अंबिकापुर को 5743 रजिस्ट्री से 30 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व अंबिकापुर को 5743 रजिस्ट्री से 30 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?