बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: PM मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हरियाणा के काव्यांश ने सीखे सफलता के मंत्र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - PM मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हरियाणा के काव्यांश ने सीखे सफलता के मंत्र

PM मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हरियाणा के काव्यांश ने सीखे सफलता के मंत्र

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 6, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
PM मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में हरियाणा के काव्यांश ने सीखे सफलता के मंत्र
साझा करें

अंबाला/बराड़ा.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस साल देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य से इकलौते विद्यार्थी के रूप में अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र के गांव पत्रहेड़ी निवासी काव्यांश का चयन हुआ, जिसने न केवल अपने गांव बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

बारहवीं कक्षा का विद्यार्थी काव्यांश पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहा है और हर कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता रहा है। परीक्षा पर चर्चा के नौवें संस्करण में उसका चयन होना, उसके लिए गर्व का विषय रहा। कार्यक्रम के दौरान काव्यांश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने और उनसे मार्गदर्शन लेने का अवसर मिला।

काव्यांश ने बताया कि पीएम मोदी से मिलकर उसे बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को एक अच्छे गुरु और अभिभावक की तरह समझाते हुए बताया कि किस प्रकार टाइम टेबल बनाकर नियमित और तनाव-मुक्त पढ़ाई की जा सकती है। उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब बेहद सरल और प्रभावी तरीके से दिए, जिससे सभी विद्यार्थी प्रेरित हुए। काव्यांश ने आगे बताया कि चयन के बाद पहले ही दिन उन्हें पूरी प्रक्रिया समझा दी गई थी कि कार्यक्रम में कैसे भाग लेना है और प्रधानमंत्री से कैसे संवाद करना है। जब वास्तविक मुलाकात हुई तो प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के प्रश्नों को ध्यान से सुना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

हरियाणा से इकलौता विद्यार्थी होने के कारण काव्यांश के चयन से उसके परिजनों और स्कूल प्रशासन में खासा गर्व और खुशी का माहौल है। सभी ने काव्यांश की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

TAGGED:HaryanaPariksha Pe Charcha
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर AI बनेगा नया ‘कर्मचारी’! सैम ऑल्टमैन की OpenAI ने पेश किया Frontier, इंसानों का AI बनेगा नया ‘कर्मचारी’! सैम ऑल्टमैन की OpenAI ने पेश किया Frontier, इंसानों का
अगली ख़बर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में अंग्रेजों 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में अंग्रेजों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?