मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वर्ल्ड कप से ठीक पहले बदला कोलंबो का रूप, स्टेडियम में पूरी हुई सालों से लंबित ब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - वर्ल्ड कप से ठीक पहले बदला कोलंबो का रूप, स्टेडियम में पूरी हुई सालों से लंबित ब

वर्ल्ड कप से ठीक पहले बदला कोलंबो का रूप, स्टेडियम में पूरी हुई सालों से लंबित ब

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
वर्ल्ड कप से ठीक पहले बदला कोलंबो का रूप, स्टेडियम में पूरी हुई सालों से लंबित ब
साझा करें

कोलंबो
T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के अलावा एसएससी यानी सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और पल्लेकेले को इसके लिए चुना गया है। आपको बता दें, प्रेमदासा स्टेडियम और कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में फ्लडलाइट्स थे, लेकिन एसएससी में नहीं थे। इस स्टेडियम में भी फ्लडलाइट्स इंस्टॉल हो गए हैं।
 
यह स्टेडियम श्रीलंका का पांचवा ऐसा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन गया है, जिसमें अब डे-नाइट मैच आयोजित किए जा सकते हैं। इस मैदान पर सात फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा। एसएससी इस तरह से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम, दांबुला के रंगिरि दांबुला स्टेडियम और हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम की सूची में शामिल हो गया है, जहां अब अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि मैचों का आयोजन किया जा सकता है।

एसएससी ने 1982 में श्रीलंका में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी। यहां श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का मुख्यालय भी है। श्रीलंका क्रिकेट के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नया लाइटिंग सिस्टम अत्याधुनिक एलईडी तकनीक पर आधारित है और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रसारण की जरूरत के अनुरूप तैयार किया गया है।’’ फ्लडलाइट्स चालू होने के बाद श्रीलंका की टीम के पूर्व महान बल्लेबाज और कप्तान सनत जयसूर्या ने कुछ शॉट्स भी पिच पर खड़े होकर लगाए। वह इस समय टीम के कोच भी हैं।

भारत की बात करें तो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई में टी20 विश्व कप के मैच होंगे। श्रीलंका के तीन मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। वहीं, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगी, जबकि श्रीलंका की टीम भी अपने यहां सारे लीग मैच खेलेगी। हालांकि, सुपर 8 के मैचों के लिए श्रीलंका को भारत आना पड़ सकता है। आयरलैंड की टीम भी अपने सारे लीग मैच श्रीलंका में ही खेलने वाली है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाला है, जिससे बांग्लादेश बाहर हो चुका है। उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम खेलने वाली है।

 

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा: ई-ऑफिस में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को मुख्य सचि डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा: ई-ऑफिस में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को मुख्य सचि
अगली ख़बर बिहार में भी घर बैठे मिलेगा पाइप लाइन गैस कनेक्शन बिहार में भी घर बैठे मिलेगा पाइप लाइन गैस कनेक्शन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?