सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों

जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 9:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों
साझा करें

ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला इंग्लैंड ने चार विकेट से अपने नाम किया और शृंखला की पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड ने लगभग 15 साल के बाद टेस्ट मैच में जीत हासिल की। सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड ने जीत हासिल की, लेकिन टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रूट ने इस मैच में पहली पारी में जहां शून्य पर आउट हुए, वहीं दूसरी पारी में 15 रनों का योगदान देकर पवेलियन लौटे। रूट ने इन 15 रनों की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
 
रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 501 पारियों में 22000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है, वहीं ब्रायन लारा ने यह रिकॉर्ड 511 पारियों में अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 22000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 462 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 493 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22000 हजार रन पूरे किए थे। इस सूची में टॉप-5 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग पांचवें स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
विराट कोहली- 462 पारियां
सचिन तेंदुलकर- 493 पारियां
जो रूट-501 पारियां
ब्रायन लारा-511 पारियां
रिकी पोंटिंग-514 पारियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 8 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। रूट ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है, क्योंकि इंग्लैंड के लंबे क्रिकेट इतिहास में वे पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने का कारनामा किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सचिन तेंदुलकर-34357 रन
कुमार संगाकारा-28016 रन
विराट कोहली-27975 रन
रिकी पोंटिंग-27483 रन
महेला जयवर्धने-25957 रन
जैक कैलिस- 25534 रन
राहुल द्रविड़-24208 रन
ब्रायन लारा-22358 रन
जो रूट- 22000 रन

जो रूट के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 380 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 501 पारियों में 50 की औसत से 22000 रन बनाए हैं। रूट ने अपने करियर में अब तक कुल 59 शतक और 114 अर्धशतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन है। उन्होंने अपने करियर में 162 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 40 शतकों और 66 अर्धशतकों की मदद से 13777 रन बनाए हैं। वनडे में 186 मैच खेले हैं, जिसमें 19 शतक और 43 अर्धशतक की मदद से 7330 रन बनाए हैं। 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 30 पारियों में रूट ने 893 रन बनाए हैं।

 

TAGGED:Joe RootSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Labour Code Update: इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा असर? नए लेबर कानून को लेकर क्या बदले Labour Code Update: इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा असर? नए लेबर कानून को लेकर क्या बदले
अगली ख़बर सीमा पार कर मेघालय से भारत पहुंचे हादी के कातिल, बांग्लादेश पुलिस ने किया सनसनीख

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?