मंगलवार, मई 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एथलेटिक गेम्स में चमकी जैस्मीन कौर, शॉट पुट में जीता गोल्ड
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - एथलेटिक गेम्स में चमकी जैस्मीन कौर, शॉट पुट में जीता गोल्ड

एथलेटिक गेम्स में चमकी जैस्मीन कौर, शॉट पुट में जीता गोल्ड

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 19, 2026 8:11 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
एथलेटिक गेम्स में चमकी जैस्मीन कौर, शॉट पुट में जीता गोल्ड
साझा करें

नई दिल्ली
लुधियाना में खेले जा रहे किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स में फतेहगढ़ साहिब की जैस्मीन कौर का जलवा देखने को मिला। 15 साल की लड़कियों के बीच खेले गए मुकाबले में जैस्मीन ने शॉर्ट पुट एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जैस्मीन अंडर-14 नेशनल गेम्स में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं, लेकिन यहां वह शॉर्ट पुट गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जीत के बाद जैस्मीन ने बताया कि उन्हें पहला स्थान हासिल करने के लिए बाकी खिलाड़ियों से जबरदस्त टक्कर मिली।

पहले स्थान पर रहने के बाद जैस्मीन अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। जैस्मीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यहां पर मुकाबला इतना मुश्किल होगा। उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। जैस्मीन ने बताया कि वह राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह जिला स्तर पर कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। अंडर-14 स्तर पर जैस्मीन इससे पहले कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुकी हैं।

किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है और यह टूर्नामेंट 19 फरवरी तक खेला जाना है। पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। इस बार टूर्नामेंट में बैलगाड़ी की रेस भी कराई जा रही है, जो विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरे दिन शॉट पुट के अलावा 100 मीटर की रेस, लंबी कूद और कबड्डी के मैचों का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट के आखिरी दिन की शुरुआत अंडर-17 कैटेगरी में लड़कियों के बीच कबड्डी मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद शॉट पुट, हाई जंप, साइकिल रेस और 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आखिरी दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल रेस भी आयोजित की जाएगी। रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स के तीनों ही दिन कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति से समां बांधते हुए नजर आएंगे।

 

TAGGED:Jasmine KaurSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर केंद्र का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत, जानें क्या बदला केंद्र का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत, जानें क्या बदला
अगली ख़बर टेक वर्ल्ड में टकराव! AI के महारथी आमने-सामने, सुलह की कोशिश नाकाम टेक वर्ल्ड में टकराव! AI के महारथी आमने-सामने, सुलह की कोशिश नाकाम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?