शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जसदेव सिंह जब्बल बने बिजली निर्माता, पीएम सूर्य घर योजना से मिली ₹1.08 लाख की सब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जसदेव सिंह जब्बल बने बिजली निर्माता, पीएम सूर्य घर योजना से मिली ₹1.08 लाख की सब

जसदेव सिंह जब्बल बने बिजली निर्माता, पीएम सूर्य घर योजना से मिली ₹1.08 लाख की सब

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 4:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
जसदेव सिंह जब्बल बने बिजली निर्माता, पीएम सूर्य घर योजना से मिली ₹1.08 लाख की सब
साझा करें

बिजली उपभोक्ता से बिजली निर्माता बने जसदेव सिंह जब्बल
पीएम सूर्य घर योजना ने बदली जसदेव सिंह की जिंदगी, ₹1.08 लाख की मिली सब्सिडी, अब जीरो आता है बिजली बिल

दुर्ग
आधुनिक जीवन शैली में बिजली की बढ़ती मांग की वजह से बढ़ते बिजली बिलों से परेशान आम आदमी के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है श्री जसदेव सिंह जब्बल ने, जिन्होंने न केवल अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन किया है, बल्कि वे अब खुद बिजली निर्माता बन चुके हैं।

जसदेव सिंह बताते हैं कि उनके घर में चार किलोवॉट का सोलर पैनल लगे लगभग तीन से चार महीने हो चुके हैं और इसके परिणाम बेहद सुखद हैं। वे कहते हैं, पहले हम बिजली का बिल भरने की चिंता में रहते थे, लेकिन आज हम खुद बिजली बना रहे हैं। मेरे घर की जितनी खपत है, उसे मेरा सोलर प्लांट अच्छी तरह से पूरा कर रहा है। अब मुझे बिजली बिल भरने की जरूरत नहीं पड़ती, जो पैसा पहले बिल में जाता था, वह अब मेरी शुद्ध बचत और एक तरह से अतिरिक्त आय है।

  योजना के आर्थिक लाभों पर चर्चा करते हुए श्री जसदेव ने बताया कि उन्हें कुल 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। इसमें 78,000 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 30,000 रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए गए हैं। जसदेव जी ने सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सब्सिडी के लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा। आवेदन के महज एक महीने के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में क्रेडिट हो गई।

जसदेव सिंह इस योजना को केवल पैसों की बचत तक सीमित नहीं मानते। उनका मानना है कि यह पर्यावरण को बचाने की एक बड़ी मुहिम है। वे कहते हैं कि जीवाश्म ईंधन सीमित हैं और पर्यावरण के लिए खतरनाक भी। अगर हम आज जागरूक नहीं हुए और रिन्यूएबल सोर्सेस (अक्षय ऊर्जा) को नहीं अपनाया, तो भविष्य मुश्किल भरा होगा। सोलर पैनल लगाकर हम अपनी निर्भरता खत्म कर रहे हैं और कल को सुरक्षित कर रहे हैं।

अपनी सफलता से उत्साहित होकर जसदेव सिंह जब्बल अन्य नागरिकों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार इस योजना में बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग दे रही है, इसलिए हर घर को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। यह न केवल हमारी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है, बल्कि हमारे देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने कहा कि हम आज जागरूक होंगे, तो ही हम अपने कल को बचा पाएंगे। सोलर अपनाएं, आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि श्री जसदेव सिंह ने न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य किया है, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया है।

TAGGED:Chhattisgarhfeaturedsurya
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अभिषेक बनर्जी की खास यात्रा शुरू, एक महीने में फाइनल होगी टिकटों की तस्वीर अभिषेक बनर्जी की खास यात्रा शुरू, एक महीने में फाइनल होगी टिकटों की तस्वीर
अगली ख़बर वंदे भारत एक्सप्रेस में महिला टीटीई को दी गई टिकट जांच की जिम्मेदारी, बिलासपुर र वंदे भारत एक्सप्रेस में महिला टीटीई को दी गई टिकट जांच की जिम्मेदारी, बिलासपुर र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?