रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जगदलपुर: मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्तियां, आवेदन 20 जनवरी तक
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - जगदलपुर: मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्तियां, आवेदन 20 जनवरी तक

जगदलपुर: मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्तियां, आवेदन 20 जनवरी तक

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 10:33 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
जगदलपुर: मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्तियां, आवेदन 20 जनवरी तक
साझा करें

जगदलपुर : मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्तियां

20 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

.जगदलपुर

जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

      विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। इसमें परामर्शदाता, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टाफ, पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक और सहायक सह रात्रि चौकीदार जैसे विभिन्न संविदा पद शामिल हैं। इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 7,944 रुपये से लेकर 23,170 रुपये तक का एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा। परामर्शदाता (काउंसलर) के दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी चयनित अभ्यर्थियों को 23,170 रुपये का सर्वाधिक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। कार्यालयीन व्यवस्था हेतु स्टोर कीपर सह लेखापाल के एक पद पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए 18,536 रुपये का वेतन निर्धारित है।

स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ के तीन पदों को भरा जाएगा, जिनका मासिक वेतन 11,916 रुपये होगा। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के चार पद तथा कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक के दो पद शामिल हैं। इन दोनों ही पदों के लिए 10,000 रुपये का एकमुश्त मानदेय तय किया गया है। वहीं, सुरक्षा और सहायता कार्यों के लिए सहायक सह रात्रि चौकीदार का भी एक पद रिक्त है, जिस पर 7,944 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 70 प्रतिशत अधिभार दिया जाएगा, जबकि अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राज्य शासन के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह विशेष ध्यान रखना होगा कि विभाग द्वारा आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर के पते पर भेजे जा सकते हैं। किसी भी अपूर्ण या विलंब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in/  पर देखा जा सकता है।

TAGGED:Education/CareerMission Vatsalyatop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एमसीबी: सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में जनजातीय अंचल की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच एमसीबी: सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में जनजातीय अंचल की खेल प्रतिभा को मिलेगा नया मंच
अगली ख़बर आल्हामाड़ा केवल तीर्थ नहीं, आदिवासी अस्मिता का केंद्र हैः रामविचार नेताम आल्हामाड़ा केवल तीर्थ नहीं, आदिवासी अस्मिता का केंद्र हैः रामविचार नेताम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?