बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गाजा पर इजरायल का सख्त रुख, रक्षा मंत्री काट्ज बोले— कभी नहीं होगी पूरी तरह वापस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गाजा पर इजरायल का सख्त रुख, रक्षा मंत्री काट्ज बोले— कभी नहीं होगी पूरी तरह वापस

गाजा पर इजरायल का सख्त रुख, रक्षा मंत्री काट्ज बोले— कभी नहीं होगी पूरी तरह वापस

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 5:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
गाजा पर इजरायल का सख्त रुख, रक्षा मंत्री काट्ज बोले— कभी नहीं होगी पूरी तरह वापस
साझा करें

तेल अवीव 
अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने फिर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है, “इजरायल गाजा पट्टी को पूरी तरह कभी भी खाली नहीं करेगा।” इजरायल के प्रमुख न्यूज पेपर्स में से एक माकोर रिशोन द्वारा आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान काट्ज ने कहा, “गाजा में, इजरायल कभी भी पूरी तरह से पीछे नहीं हटेगा—पट्टी के अंदर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षेत्र होगा, भले ही हम (शांति समझौते के) दूसरे चरण में चले जाएं, अगर हमास हथियार छोड़ देता है, तो इजरायली समुदायों की रक्षा के लिए हम गाजा के अंदर सिक्योरिटी का प्रबंध करेंगे।” 

उन्होंने आगे कहा, “उचित समय पर, हम उत्तरी गाजा में उन बस्तियों की जगह पर नाहल चौकियां स्थापित करेंगे जो उखाड़ दी गई थीं।” नाहल इजरायली सेना की एक इकाई है जो सैन्य सेवा के साथ नागरिक कार्यों को जोड़ती है और ऐतिहासिक रूप से इजरायली बस्तियों की स्थापना में भूमिका निभाती रही है। काट्ज ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर (गाजा और मिस्र के बीच की सीमा) पर नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा ऐसा नहीं हुआ तो ईरान हथियारों की तस्करी करने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमास निरस्त्रीकरण नहीं करता, तो इजरायल खुद ऐसा करेगा। काट्ज ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह बस्तियां बसाने की घोषणा नहीं है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से कहा जा रहा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “रिवर्स तो मैं सिर्फ गाड़ी चलाते समय करता हूं,” यानी वह अपने बयान से पीछे नहीं हट रहे। हालांकि, बाद में रॉयटर्स को दिए बयान में उन्होंने स्पष्ट किया, “सरकार का गाजा पट्टी में बस्तियां बसाने का कोई इरादा नहीं है। नाहल इकाइयां केवल सुरक्षा कारणों से तैनात की जाएंगी।

उन्होंने दावा किया कि गाजा के लिए उनका “विजन” “सही समय पर” पूरा किया जाएगा। काट्ज का दावा है कि “लोगों ने मेरे शब्दों की व्याख्या गाजा के अंदर बस्तियों की स्थापना की घोषणा के रूप में करने की कोशिश की,” और उनका इरादा ऐसा नहीं था। इससे पहले मंगलवार को भी काट्ज ने कहा था कि इजरायली सेना गाजा पट्टी से कभी भी पूरी तरह से पीछे नहीं हटेगी। सुरक्षा कारणों से गाजा के अंदर एक महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र रहेगा और एक सैन्य इकाई स्थापित की जाएगी। यह बयान कब्जे वाले वेस्ट बैंक के बेत एल बस्ती में एक समारोह के दौरान दिया गया, जहां 1,200 आवास इकाइयों की मंजूरी का जश्न मनाया जा रहा था।

TAGGED:International NewsMinister Katz.
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चिकित्सा शिक्षा में बड़ा कदम: सीनियर रेजिडेंसी के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग का शुभारं चिकित्सा शिक्षा में बड़ा कदम: सीनियर रेजिडेंसी के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग का शुभारं
अगली ख़बर आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?