शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झटके में निवेशक हुए हैरान, शेयर बाजार को 7 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स में 100
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - झटके में निवेशक हुए हैरान, शेयर बाजार को 7 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स में 100

झटके में निवेशक हुए हैरान, शेयर बाजार को 7 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स में 100

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 5:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
झटके में निवेशक हुए हैरान, शेयर बाजार को 7 लाख करोड़ का नुकसान, सेंसेक्स में 100
साझा करें

मुंबई 

अमेरिका में आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारी शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया. निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल निशान पर बंद हुए. आईटी सेक्‍टर्स से लेकर रियल एस्‍टेट सेटर तक भारी बिकवाली हुई. इस हैवी गिरावट में टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस जैसे शेयरों ने इस गिरावट में ज्‍यादा योगदान दिया.

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1048 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 82,626 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी50 336 अंक या 1.30 फीसदी गिरकर 25,471 पर क्‍लोज हुआ. बैंक निफ्टी में भी 553 अंकों की हैवी गिरावट रही. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में दबाव के कारण मार्केट गिरा था, लेकिन धीरे-धीरे बाकी सभी सेक्‍टर्स भी दबाव में आते चले गए और मार्केट में व्‍यापक स्‍तर पर बिकवाली हावी हुई.

BSE के टॉप 30 शेयरों में से बजाज फाइनेंस और एसबीआई को छोड़कर बाकी सभी 28 शेयर गिरावट पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा गिरावट हिंदुस्‍तान यूनिलीवर,  एटर्नल, टाइटन, टाटा स्‍टील और टीसीएस के शेयरों में करीब 5 फीसदी तक रही. IT के अलावा गिरावट में मेटल, कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स, रियल एस्‍टेट, एनर्जी, बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज ने योगदान दिया.  इसका मतलब‍ साफ है कि गिरावट व्‍यापक लेवल पर रही.   

शेयर बाजार में क्‍यों आई भारी गिरावट? 
बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि आईटी शेयरों में आई तेज गिरावट का कारण AI के नेतृत्व में होने वाले तकनीकी व्यवधान और इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक व्यापार मॉडलों के आसपास की अनिश्चितता को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं. 

विलियम ओ’नील इंडिया के इक्विटी रिसर्च प्रमुख मयूरेश जोशी ने बिजनेस टुडे को बताया कि आईटी सेक्‍टर में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. बेहतर एआई एजेंटिक एजेंट और मजबूत एप्लिकेशन लेयर बनाने की होड़ न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि इसके कार्यक्षेत्रों और इससे जुड़े अंतिम-उपभोक्ता उद्योगों में भी महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर सकती है. मेरा मानना ​​है कि एक बड़ा बदलाव आने वाला है. हमें बस कुछ समय के लिए रुककर देखना चाहिए. 

7 लाख करोड़ रुपये डूबे 
बीएसई मार्केट कैप में शुक्रवार को भारी कमी आई. गुरुवार को बीएसई एमकैप 472.48 लाख करोड़ रुपये थे, जो 6.83 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465.31 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं अगर अमेरिकी मार्केट को देखें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिनों के दौरान वहां करीब 90 लाख करोड़ रुपये साफ हुए हैं. 

TAGGED:Businessfeaturedstock market
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर MP कांग्रेस में सख्त कार्रवाई, 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग और 250 पदाधिकारियों को MP कांग्रेस में सख्त कार्रवाई, 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग और 250 पदाधिकारियों को
अगली ख़बर Bhopal में विकास को रफ्तार, राज्यमंत्री गौर ने 5.5 करोड़ से अधिक के कार्यों का भ Bhopal में विकास को रफ्तार, राज्यमंत्री गौर ने 5.5 करोड़ से अधिक के कार्यों का भ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?