सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: IPL के घायल प्लेयर्स से पाकिस्तान सुपर लीग को हुआ खतरा, PCB की बेचैनी बढ़ी; जाने
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - IPL के घायल प्लेयर्स से पाकिस्तान सुपर लीग को हुआ खतरा, PCB की बेचैनी बढ़ी; जाने

IPL के घायल प्लेयर्स से पाकिस्तान सुपर लीग को हुआ खतरा, PCB की बेचैनी बढ़ी; जाने

UB News Network
Last updated: मार्च 20, 2026 5:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
IPL के घायल प्लेयर्स से पाकिस्तान सुपर लीग को हुआ खतरा, PCB की बेचैनी बढ़ी; जाने
साझा करें

 नई दिल्ली

IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग ) 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोटों ने फ्रेंचाइजियों की रणनीति हिला दी है. तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने के लिए अब टीमों की नजर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे खिलाड़ियों पर है। 

हाल ही में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेस‍िंग मुजाबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जॉइन की, जिसने पूरे मामले को और गर्म कर दिया है। 

इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्ब‍िन बॉश ने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थामा था. ऐसे में यह ट्रेंड अब बढ़ता नजर आ रहा है। 

अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और साउथ अफ्रीका के  ओटनील बार्टमैन भी IPL टीमों के रडार पर हैं. इसकी बड़ी वजह IPL में तेज गेंदबाजों की चोटें हैं। 

यानी साफ है कि IPL के इंजर्ड प्लेयर्स की चोटें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए टेंशन बढ़ गई है, ऐसे में वो अपने लिए अपने लिए ख‍िलाड़ी कहां से लाएगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एल‍िस, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन और कोलकाता के हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेल‍ियाई पेस बैटरी जोश हेजलवुड , पैट कम‍िंस, म‍िचेल स्टार्क के खेलने पर रहस्य बना हुआ है. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड में से कोई भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध नहीं होगा। 

श्रीलंका के नुवान थुसारा के खेलने पर सस्पेंस है, वहीं मथीशा पथ‍िराना के कोलकाता के लिए खेलने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है। 

PSL के कौन से गेंदबाज IPL में आएंगे? 
ऐसे में IPL टीमों के पास PSL में मौजूद खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर देखने के अलावा ज्यादा रास्ते नहीं हैं. इस्लामाबाद यूनाइटेड के पास र‍िचर्ड ग्लीसन और शमार जोसेफ जैसे ऑप्शन हैं. शमार जोसेफ पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। 

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पास अल्जारी जोसेफ हैं, जो IPL में अच्छा अनुभव रखते हैं. वहीं अन्य टीमों में र‍िले मेरड‍िथ और 41 साल के अनुभवी पीडर स‍िडल शाम‍िल हैं, जो अब भी 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। 

IPL में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है. मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर और चेन्नई के नाथन एलिस पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि राजस्थान के सैम करन भी टूर्नामेंट से बाहर हैं. बाकी कई खिलाड़ी अन‍िश्च‍ित स्थ‍ित‍ि में है। 

ऐसे हालात में यह लगभग तय माना जा रहा है कि IPL फ्रेंचाइजियां PSL में खेल रहे खिलाड़ियों को ऑफर दे सकती हैं. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित होगा। 

IPL की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 (11वां सीजन) का आयोजन 26 मार्च से 3 मई 2026 के बीच होना है. इस सीजन में दो नई टीमों के शामिल होने से टीमों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है, और कुल 44 मैच खेले होंगे। 

 

TAGGED:IPLSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती पर बोले ऋषभ पंत, कोच भरत अरुण को दिया श्रेय लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती पर बोले ऋषभ पंत, कोच भरत अरुण को दिया श्रेय
अगली ख़बर पेटेंट हटने के बाद ₹16,000 की दवा का दाम ₹1,500 होगा, साबित होगा गेम चेंजर पेटेंट हटने के बाद ₹16,000 की दवा का दाम ₹1,500 होगा, साबित होगा गेम चेंजर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?