शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने

इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 2:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने
साझा करें

इंदौर 

इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) मुख्यालय में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक एमआईसी की बैठक हुई। भार्गव ने बताया कि 33 से ज़्यादा प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के पहले चरण में लगभग 8,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए DPR को सरकार को भेजने, 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों, पानी की सप्लाई और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन (1530 Crore Loan Approved) लेने, 5 करोड़ रुपये की लागत से लिंबोदी तालाब के विकास और नवीनीकरण, और मेयर पास योजना के तहत छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को बस पास पर दी गई छूट की भरपाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये देने को मंज़ूरी दी।
पेड़ों को बचाएं, पूजन सामग्री के लिए अलग वाहन

बैठक में एमआइसी सदस्य मनीष शर्मा ने मेट्रो ट्रेन के लिए रीगल तिराहे से हटाए जाने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों पेड़ और हजारों तोते हैं। शहर में कहीं भी ऐसा स्थान नहीं है। मेट्रो ट्रेन के लिए इन पेड़ों को काटा या ट्रांसप्लांट किया जाना है। पेड़ ट्रांसप्लांट हो भी जाएंगे तो इन तोतों का क्या होगा। पेड़ों को कटने न दिया जाए। शर्मा ने कहा कि मंदिरों से फूल माला, पूजन सामग्री आदि कचरा गाड़ी ले जाती है। इसमें गंदा कचरा भी मिक्स रहता है, इसलिए पूजन सामग्री के लिए निगम अलग से वाहन का प्रबंध करे। कचरे के साथ पूजन सामग्री ले जाने से भावनाएं आहत होती हैं। अवैध कॉलोनियों पर भी रोक लगे।

निगम करेगा केमिस्ट की भर्ती

बैठक में स्वीकृति दी गई कि | निगम में केमिस्ट, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्व अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न मार्गों, चौराहों पर स्थित रोटरी, जेब्रा लाइन, डिवाइडर, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट आदि पर पेंटिंग होगी। शहर की जेन्ट्री, ओवरब्रिज, लॉलीपॉप पर विज्ञापन के अधिकार देंगे। कोर्ट के निर्देश अनुसार स्ट्रीट डॉग को रखने एवं पालन पोषण के संबंध में बनाई योजना पर पशुप्रेमियों, सामाजिक संस्था, एनजीओ आदि से प्रस्ताव लिए जाएंगे। शहर को चार भागों में बांटकर लगभग 11 करोड़ से कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक तथा कॉलोनियों के अंदर डामर, पेचवर्क आदि कार्य किए जाएंगे।

97 दुकानों को भी मिली स्वीकृति

निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक बीआरटीएस पर आरआरसी मीडियन सेंट्रल डिवाइडर बनेंगे। प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन में बाधक शिवाजी मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग को हटाने पर भी सहमति बनी। सराफा चाट चौपाटी में अभी लग रही 69 परंपरागत दुकानों के अलावा 28 और दुकानें लगाने संबंधी मार्केट विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जोन-1 से 22 तक जल आपूर्ति पाइप के लीकेज सुधारने और अन्य संबंधित कार्यों के लिए वार्षिक दर पर टेंडर बुलाने को मंजूरी दी गई। 

TAGGED:Indore MunicipalMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने
अगली ख़बर पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?