बुधवार, मई 6, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत का सेमीफाइनल सपना: कितने मैचों की जरूरत और कौन सी टीम है सबसे मजबूत चुनौती
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भारत का सेमीफाइनल सपना: कितने मैचों की जरूरत और कौन सी टीम है सबसे मजबूत चुनौती

भारत का सेमीफाइनल सपना: कितने मैचों की जरूरत और कौन सी टीम है सबसे मजबूत चुनौती

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 9:23 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भारत का सेमीफाइनल सपना: कितने मैचों की जरूरत और कौन सी टीम है सबसे मजबूत चुनौती
साझा करें

नई दिल्ली
 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है. अब टीम के सामने तीन और मुकाबले हैं जिसे जीतकर सूर्यकुमार यादव अपने अजय रथ को सेमीफाइनल तक पहुंचाना चाहेंगे. हालांकि ये इतना आसान नहीं होने वाला है. टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होना है. तीनों टीमें दमदार है और कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को कितने मुकाबले जीतने होंगे.

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार खेल दिखाया है. ग्रुप स्टेज में बिना एक भी मैच हारे टीम सुपर 8 में पहुंची है. यूएई के खिलाफ भारत 29 रन से जीता इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की शानदार जीत हासिल की. आखिरी ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया.
सुपर 8 में किन टीमों से भारत के मुकाबले

रविवार, 22 फरवरी- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), शाम 7 बजे
गुरुवार, 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), शाम 7 बजे
रविवार, 01 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता), शाम 7 बजे

भारतीय टीम के लिए सुपर 8 की चुनौती आसान नहीं होने वाली. साउथ अफ्रीका के साथ पहला मुकाबला है और इसे सबसे खतरनाक माना जा रहा है. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम भी कड़ी टक्कर देगी. जानकार असली खतरा साउथ अफ्रीका को ही मान रहे हैं.
कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री?

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. टूर्नामेंट के शुरुआत में 20 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए थे जिसमें 5-5 टीमों को रखा गया था. हर एक ग्रुप की टॉप 2 टीम सुपर-8 में पहुंची. इस राउंड में टीम इंडिया अगर अपने 3 में से तीनों मैच जीत लेती है तो फिर सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. 3 में से 2 मुकाबले जीतकर भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन इसका फैसला ग्रुप की बाकी टीमों के नेट रन रेट से तय होगा. अंतिम चार में जगह बनाने के लिए हर टीम को कम से कम दो मैच जीतना जरूरी है.
नेट रन रेट होगा सबसे अहम

भारतीय टीम ने अब तक तीनों मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है और इस ग्रुप में उसका नेट रन रेट सबसे बेहतर है. भारत का नेट रन रेट 2.5 से ऊपर है जबकि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज 2 अंकों से भी पीछे है. आसान शब्दों में समझें तो अगर टीम इंडिया सुपर-8 में दो मैच में जीत पाती है तो उसके 4 अंक होंगे. जिस टीम को भारत के बराबर अंक होंगे उसके साथ नेट रन रेट में सूर्यकुमार यादव की टीम को आगे रहना होगा. तभी मिलेगी सेमीफाइनल का टिकट

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर उत्तर प्रदेश सरकार का तंबाकू विरोधी फैसला: सरकारी दफ्तर होंगे तंबाकू मुक्त, स्कू उत्तर प्रदेश सरकार का तंबाकू विरोधी फैसला: सरकारी दफ्तर होंगे तंबाकू मुक्त, स्कू
अगली ख़बर मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक परीक्षा शुरू: 23 फरवरी को 5200 उम्मीदवार देंगे मुकाबला, मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक परीक्षा शुरू: 23 फरवरी को 5200 उम्मीदवार देंगे मुकाबला,

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?