शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत का दबदबा: हर बार पाकिस्तान को मात, देखें बड़े टूर्नामेंट का पूरा आँकड़ा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भारत का दबदबा: हर बार पाकिस्तान को मात, देखें बड़े टूर्नामेंट का पूरा आँकड़ा

भारत का दबदबा: हर बार पाकिस्तान को मात, देखें बड़े टूर्नामेंट का पूरा आँकड़ा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 2, 2026 4:51 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भारत का दबदबा: हर बार पाकिस्तान को मात, देखें बड़े टूर्नामेंट का पूरा आँकड़ा
साझा करें

नई दिल्ली
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। रविवार के दिन ही पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच ना खेलने का ऐलान किया। ऐसे में कई लोगों ने सवाल उठाए कि हार के डर से पाकिस्तान ने यह फैसला लिया है, बांग्लादेश को हटाए जाने का विरोध तो एक बहाना है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्या सच में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं है या दोनों टीमें बराबर के टक्कर की हैं। आइए देखते हैं आंकड़े क्या कहते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए भावनाओं का सैलाब होता है। जब भी ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। हालांकि, अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।

वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का एकछत्र राज
आईसीसी (ICC) के सबसे बड़े टूर्नामेंट, यानी वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को अब तक एक बार भी सिर उठाने का मौका नहीं दिया है। वनडे वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान की टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है। इस तरह भारत 8-0 की शानदार बढ़त बनाए हुए है। टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत का दबदबा नजर आता है। इस मेगा इवेंट में दोनों टीमे 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 1 मैच ही जीत सका है।

एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी इंडिया आगे
एशिया कप में भी टीम इंडिया का जलवा बरकरार है। वनडे फॉर्मेट वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान 5 मैच जीत सका है। टी20 एशिया कप में भारत ने 5 बार जीत हासिल की है और पाकिस्तान को सिर्फ 1 बार जीत नसीब हुई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एकमात्र ऐसा बड़ा टूर्नामेंट है जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है और दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर खड़ी हैं।

महिला क्रिकेट में भी भारत का एकछत्र राज
भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है। वनडे वर्ल्ड कप और वनडे एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत को एक बार भी नहीं हरा पाई है। जहां भारत क्रमशः 5-0 और 6-0 से आगे है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 6 मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान को 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं, महिला टी20 एशिया कप में भी भारत 6-1 से बड़ी बढ़त बनाए हुए है।

हमारे युवा खिलाड़ियों ने भी बुरी तरह रौंदा
युवा स्तर पर भी भारतीय टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। हालांकि, यहां भी भारत 6-5 की बढ़त के साथ पाकिस्तान से एक कदम आगे है।

ये आंकड़े दिखाते हैं कि बड़े टूर्नामेंट्स और दबाव वाले मैचों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक निखर कर सामने आता है। चाहे वह सीनियर टीम हो, महिला टीम हो या जूनियर स्तर के खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट का परचम हर जगह लहरा रहा है।

TAGGED:India vs PakistanSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया, खूबसूरत आउटफिट्स पर सोशल मीडिया पर कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया, खूबसूरत आउटफिट्स पर सोशल मीडिया पर
अगली ख़बर आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?