शनिवार, मार्च 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत की ताकत का प्रदर्शन: ‘सुदर्शन’ मिसाइल ने 300 किमी दूर लक्ष्य को किया नेस्तन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भारत की ताकत का प्रदर्शन: ‘सुदर्शन’ मिसाइल ने 300 किमी दूर लक्ष्य को किया नेस्तन

भारत की ताकत का प्रदर्शन: ‘सुदर्शन’ मिसाइल ने 300 किमी दूर लक्ष्य को किया नेस्तन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 27, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
भारत की ताकत का प्रदर्शन: ‘सुदर्शन’ मिसाइल ने 300 किमी दूर लक्ष्य को किया नेस्तन
साझा करें

जैसलमेर

भारतीय वायुसेना ने पहली बार अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली S-400 Triumf के भारतीय संस्करण सुदर्शन के ऑपरेशन का आधिकारिक वीडियो जारी कर देश की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

वीडियो के साथ वायुसेना द्वारा साझा किए गए संदेश ने सैन्य हलकों में खासा ध्यान खींचा है। इसमें दावा किया गया है कि इस प्रणाली ने सैन्य इतिहास की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता को अंजाम दिया। हालांकि लक्ष्य की प्रकृति, उसकी सटीक दूरी और ऑपरेशनल परिस्थितियों का विस्तृत खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि यह उपलब्धि भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है।

वायुसेना के अनुसार यह ऐतिहासिक सफलता पिछले वर्ष मई में संचालित ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में S-400 सुदर्शन प्रणाली ने सीमा पार लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित हवाई लक्ष्य को सटीकता से भेदते हुए निष्क्रिय किया।

हालांकि इस कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि या विस्तृत तकनीकी विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन यदि यह दावा तथ्यों पर खरा उतरता है तो यह वैश्विक सैन्य इतिहास में लंबी दूरी पर की गई वायु रक्षा कार्रवाई के रूप में दर्ज हो सकता है।

S-400 सुदर्शन को भारतीय सुरक्षा तंत्र में आसमान का अभेद्य कवच कहा जाता है। यह बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली एक साथ कई प्रकार के हवाई खतरों लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।

तकनीकी रूप से यह प्रणाली 400 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज में लक्ष्य साध सकती है और अलग-अलग ऊंचाइयों पर उड़ रहे कई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकती है। इसकी हाई-एंड रडार क्षमता इसे लंबी दूरी से ही खतरे का आकलन करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रणाली किसी भी देश की वायु सुरक्षा को बहुस्तरीय ढाल प्रदान करती है। यह न केवल हमले को विफल करती है, बल्कि संभावित दुश्मन के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक भी स्थापित करती है।

TAGGED:RajasthanSudarshan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण
अगली ख़बर पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

ये भी पढ़ें

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास स

स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास स

जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?