रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जानें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जानें

12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जानें

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 11:13 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जानें
साझा करें

नई दिल्ली

भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। भारतीय नौसेना ने जेईई परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों को इंडियन नेवी में सीधे परमानेंट कमीशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा। भारतीय नौसेना की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जेईई मेन परीक्षा के स्कोर के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नौसेना के प्रतिष्ठित इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला में चार का बीटेक कोर्स करने का अवसर मिलेगा और वो बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत परमानेंट कमीशंड ऑफिसर बनेंगे।

आवेदन की तारीख

यह भर्ती एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए निकाली गई है, जिसमें कुल 44 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से हो चुकी है, जबकि आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 तय की गई है।

योग्यता और उम्र सीमा की जानकारी

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों में कम से कम 70% अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी ने JEE (Main) 2025 परीक्षा दी हो। एनटीए द्वारा जारी की गई कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के जरिए ही अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार बैंगलुरु/ भोपाल/ कोलकाता/विशाखापत्तनम में मार्च 2026 में लिए जाएंगे।

चयन की प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को मार्च 2026 में एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो बैंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम में आयोजित होंगे।

आवेदन कैसे करें?

    इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
    होमेपेज पर Indian Navy Btech Entry Scheme में Apply Online का लिंक मिलेगा।
    अपनी सामान्य जानकारियों के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन करें।
    मांगी जा रही जानकारी को ध्यान से भर दें।
    अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, 12वीं के अंक, जेईई स्कोर जैसी सभी डिटेल्स सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।
    अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करें और मांगे गए साइज में अपलोड कर दें।
    फॉर्म प्रीव्यू चेक करने के बाद आवेदन पत्र फाइनल सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

TAGGED:Education/CareerIndian Navy
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्य प्रदेश में सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहे अधिकारी और नेता, नोटिस से दी बेदखल मध्य प्रदेश में सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहे अधिकारी और नेता, नोटिस से दी बेदखल
अगली ख़बर पारा @2.9 डिग्री, खूब ठिठुर रही दिल्ली पारा @2.9 डिग्री, खूब ठिठुर रही दिल्ली

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?