गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन

भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 10:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन
साझा करें

अहमदाबाद 

 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 187 रन बनाए हैं और भारत के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 63 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ब्रेबिस ने भी 45 रन बनाए। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार फिनिशिंग टच देते हुए 24 गेंदों में 44 रन बनाए।

भारत की और से अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 2 और तीन विकेट लिए। दुबे ने भी एक विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को भी एक विकेट मिला लेकिन काफी महंगे साबित हुए। हार्दिक पांड्या इस मैच में काफी महंगे साबित हुए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वाशिंगटन सुंदर भी विकेटलेस गए।

दक्षिण अफ्रीका ने खोया तीसरा विकेट। जसप्रीत बुमराह ने रिकल्टन को पवेलियन भेज दिया है। अफ्रीका पारी एकदम से लड़खड़ा गई है। भारतीय टीम ने अपने प्रीमियर फॉस्ट बॉलर्स के साथ शुरुआत की है। पहले चार ओवर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने डाले हैं। बुमराह ने दो अपने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट झटके हैं वहीं अर्शदीप सिंह ने भी कप्तान के रूप में बड़े विकेट को शिकार बनाया है।

भारत अगर 188 रनों का टारगेट अचीव कर लेता है तो यह टी-20 विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा रन चेज होगा। भारत के पास इतिहास रचने का मौका है।

केशव महाराज, लुंगी एनिगीडी, डेविड मिलर और मार्को यान्सेन वापस आए हैं। भारत ने कोई बदलाव नहीं किया। ऐसे में उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर ही बैठना होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं। भारत ने पहले चरण जहां पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी न्यूजीलैंड सहित ग्रुप स्टेज की सभी टीमों को बुरी तरह से रौंदा था।

भारत का टी20 विश्व कप में अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने पिछले 12 मैचों में कोई हार नहीं झेली है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह 2024 के फाइनल का बदला लेने जैसा है, क्योंकि पिछले 13 मैचों में उनकी एकमात्र हार उसी खिताबी मुकाबले में भारत के हाथों हुई थी। आज सबकी नजरें भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो इस विश्व कप में अब तक उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि वे अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि उनके लिए चिंतित हैं जो आगे उनका सामना करेंगे।

IND 57/5 (10 ओवर)

SA 187/7 (20 ओवर)*

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

TAGGED:SportsTeam India on the back foot at 51 runs
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, उपकेंद्र अपग्रेड से उपभोक्ताओं को राहत बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, उपकेंद्र अपग्रेड से उपभोक्ताओं को राहत
अगली ख़बर टैरिफ पॉलिसी पर ट्रंप घिरे, बहुमत अमेरिकियों ने जताई नाराजगी और क्षमता पर उठे सव टैरिफ पॉलिसी पर ट्रंप घिरे, बहुमत अमेरिकियों ने जताई नाराजगी और क्षमता पर उठे सव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?