शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंडिया-US संबंध ऐतिहासिक गिरावट पर! भारतीय-अमेरिकी नेता ने बताई तनाव की असली वजह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - इंडिया-US संबंध ऐतिहासिक गिरावट पर! भारतीय-अमेरिकी नेता ने बताई तनाव की असली वजह

इंडिया-US संबंध ऐतिहासिक गिरावट पर! भारतीय-अमेरिकी नेता ने बताई तनाव की असली वजह

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 10:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
इंडिया-US संबंध ऐतिहासिक गिरावट पर! भारतीय-अमेरिकी नेता ने बताई तनाव की असली वजह
साझा करें

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंधों में काफी कड़वाहट देखने को मिली है। दोनों देशों में जारी तनाव के बीच व्यापार को लेकर बातचीत भी जारी है। हाल ही में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय अधिकारी वार्ता भी देखने को मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार पर बात पक्की हो जाएगी। हालांकि, इस सिलसिले में भारतीय-अमेरिकी नेता जसदीप सिंह जस्सी का कहना है कि दोनों देशों के बीच संबंध लगभग दो दशकों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। जसदीप सिंह जस्सी सिख्स ऑफ अमेरिका और सिख्स फॉर ट्रंप के फाउंडर हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ट्रंप सरकार ने अपने अभियान के मुख्य वादों को इतनी तेजी से पूरा किया है, वैसा आधुनिक अमेरिकन राजनीति में बहुत कम देखने को मिला है।
एक इंटरव्यू के दौरान जसदीप जस्सी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का पहला साल बहुत बढ़िया रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने इतिहास के किसी भी दूसरे राष्ट्रपति से ज्यादा काम किया है। जो दूसरे राष्ट्रपति 10 साल में करते, वह उन्होंने एक साल में कर दिया।”
हाल ही में अमेरिका में अवैध प्रवासी कानून को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। जस्सी ने अमेरिका के इमिग्रेशन एनफोर्समेंट को एक बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी सीमा को सुरक्षित करने का अपना वादा पूरा किया।
उन्होंने कहा, “उन्होंने वादा किया था कि वह गैरकानूनी इमिग्रेशन को रोकेंगे और बॉर्डर बंद कर देंगे, और उन्होंने आज वह कर दिया है। अमेरिका में जीरो बॉर्डर क्रॉसिंग है। बाइडेन सरकार के कार्यकाल के दौरान हमारे यहां हर दिन 10,000 क्रॉसिंग होती थीं।”
जस्सी ने अमेरिका में अपराध के खिलाफ ट्रंप सरकार के सख्त रवैये की सराहना की और अमेरिका के बड़े शहरों में नेशनल गार्ड फोर्स की तैनाती का जिक्र किया। जेसी ने कहा, “उन्होंने अपराध पर रोक लगाने का वादा किया था, और उन्होंने वह किया भी है। बाल्टीमोर जैसे शहरों में आपराधिक आंकड़ों के रिकॉर्ड कम हो रहे हैं।”
जस्सी ने व्यापार, रोजगार और महंगाई के चलन पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका ट्रेड डेफिसिट में 35 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने इसे रिकॉर्ड पर सबसे बड़ी गिरावट बताया और कहा कि ट्रंप सरकार ने एक साल में प्राइवेट सेक्टर में 6,80,000 नई नौकरियां बनाई हैं और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद की है।
उन्होंने कहा, “हमने पिछले तीन सालों की तुलना में किराने के सामान की सबसे कम कीमतें देखी हैं। थैंक्सगिविंग के आसपास पूरे देश में गैस की कीमतों में तेजी से गिरावट आई।”
इसके अलावा, जस्सी ने टैरिफ रेवेन्यू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सालाना 75,000 डॉलर से कम कमाने वाले अमेरिकियों या शादीशुदा जोड़ों के लिए 150,000 डॉलर को 2,000 डॉलर का चेक मिलने की उम्मीद है।
भारतीय अमेरिकी समुदाय को लेकर जस्सी ने कहा कि स्वाभाविक नागरिक, स्थायी निवासी और उनके अमेरिका में जन्मे बच्चों को दूसरे अमेरिकियों की तरह फायदा हो रहा है। वे भारतीय अमेरिकी हैं, उनके बच्चे यहीं पैदा हुए हैं, और उनका भविष्य अमेरिका में है। अमेरिका के मजबूत होने और बिजनेस के फलने-फूलने के साथ, भारतीय अमेरिकी भी फलेंगे-फूलेंगे।
हालांकि, जस्सी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “हम सभी को उम्मीद थी कि भारत-यूएस इस साल अपने संबंध मजबूत करेंगे। लेकिन बदकिस्मती से, यह रिश्ता बहुत गंभीर हालत में है। मैंने इसे लगभग 20 सालों में इतना नीचे नहीं देखा।”

TAGGED:India-US RelationsInternational News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भारत-जापान दोस्ती का बड़ा फायदा: भारतीयों के लिए विदेश यात्रा के नए रास्ते खुले भारत-जापान दोस्ती का बड़ा फायदा: भारतीयों के लिए विदेश यात्रा के नए रास्ते खुले
अगली ख़बर राशिफल 24 जनवरी 2026: बदली ग्रहों की चाल, किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहना हो राशिफल 24 जनवरी 2026: बदली ग्रहों की चाल, किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहना हो

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?