सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, धीरेंद्र शास्त्री ने कह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - ग्वालियर - भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, धीरेंद्र शास्त्री ने कह

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, धीरेंद्र शास्त्री ने कह

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 4:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, धीरेंद्र शास्त्री ने कह
साझा करें

छतरपुर 

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया था, वैसे ही अब क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. बागेश्वर महाराज ने कहा, ‘आखिर बाप तो बाप होता है.’ 

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही.

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने तिलक वर्मा (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पाकिस्तानी स्पिनरों की जमकर धुनाई की. हालांकि 15वें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया.

बाद के ओवरों में तिलक (25), हार्दिक पांड्या (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/2 से 126/4 हो गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ दुबे और रिंकू सिंह ने 15 रन बटोरकर भारत को 175 तक पहुंचाया.

पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आई
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेज दिया. बाबर आजम भी अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. पावरप्ले में पाकिस्तान 38/4 पर सिमट गया, जबकि भारत ने 52/1 बनाए थे.

बीच के ओवरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने कसकर गेंदबाजी की. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. बुमराह (2/17) और हार्दिक (2/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर यह 9 मैचों में 8वीं जीत है. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा.

TAGGED:Dhirendra ShastriMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अब इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं: ऐसे करें UPI पेमेंट बिना ऐप अब इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं: ऐसे करें UPI पेमेंट बिना ऐप
अगली ख़बर झारखंड के स्कूल में आग का तांडव, कमरे से उठती लपटें देख अफरा-तफरी झारखंड के स्कूल में आग का तांडव, कमरे से उठती लपटें देख अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?