सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी

भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी

UB News Network
Last updated: जनवरी 14, 2026 10:45 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी
साझा करें

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने राजकोट में 285 रनों के टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। डेरिल मिचेल और विल यंग ने टीम इंडिया की बत्ती गुल की। मिचेल ने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए। यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों के जरिए 87 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने खराब आगाज किया। हर्षित राणा ने छठे ओवर में डेवोन कॉनवे (16) को बोल्ड किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकोल्स (10) को 13वें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, मिचेल और यंग ने 162 रनों साझेदारी की और न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी कर दिया। यंग को नितीश कुमार रेड्डी ने 38वें ओवर में आउट किया। ऐसे में मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में नाबाद 28) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की अटूट पार्टनरशिप कर न्यूजीलैंड की विजयी परचम फहराया।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 287 रन बनाए। केएल राहुल ने संकट में शतक ठोका और भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल (53 गेंदों में) और रोहित शर्मा (38 गेंदों में 24) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। हालांकि, एक समय भारत मुश्किल में घिर गया था। 118 रन पर भारत के विकेट गिर गए। विराट कोहली (29 गेंदों में 23) और श्रेयस अय्यर (17 गेंदों में 8) उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

ऐसे में राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रवींद्र जडेजा (44 गेंदों में 24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। राहुल ने नितीश कुमार रेड्डी (21 गेंदों में 20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के नजदीक पहुंचाया। हर्षित राणा के बल्ले से दो रन निकले। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, जकारी फाउल्केस और जेडन लेनोक्स को एक-एक मिकेट मिला। बुधवार को शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में आयोजित होगा।

न्यूजीलैंड सात विकेट से जीता
न्यूजीलैंड सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। डेरिल मिचेल 131 और ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

TAGGED:New ZealandSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महिलाओं का भरोसा खो चुकीं ममता बनर्जी, झूठ पर टिकी है राजनीति– सुकांत मजूमदार महिलाओं का भरोसा खो चुकीं ममता बनर्जी, झूठ पर टिकी है राजनीति– सुकांत मजूमदार
अगली ख़बर राजनीतिक मेलजोल: जदयू के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे नीतीश कुमार, भाजपा दफ्तर में भ राजनीतिक मेलजोल: जदयू के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे नीतीश कुमार, भाजपा दफ्तर में भ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?