शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे

IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 11:23 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे
साझा करें

 नई दिल्ली

टीम इंडिया पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है. अब उसका अगला मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब तक सभी 3 मुकाबले जीते हैं. पहले भारत ने अमेरिका को पटखनी दी और फिर नामीबिया को टीम इंडिया ने हराया. इसके बाद रविवार को पाकिस्तान को भी सूर्या ब्रिगेड ने 61 रनों से हरा दिया.

प्रयोग करने का सही समय

भारत के लिए अगला मैच कोई बड़ी चुनौती नहीं है. क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन असली चुनौती सुपर-8 में ही होगी. क्योंकि वहां भारत को वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों का सामना करना पड़ सकता है.

ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच भारत के लिए प्रयोग करने का बेहतरीन मौका हो सकता है. यह मुकाबला भारत के लिए अंकतालिका के लिहाज से ज्यादा मायने नहीं रखता, इसलिए टीम संयोजन में बदलाव की गुंजाइश है.

किन खिलाड़ियों को आराम मिले?

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है. बुमराह बुखार के कारण अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले थे, जबकि पांड्या तीनों मैचों में खेल चुके हैं. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए बेहद अहम हैं, खासकर बड़े मुकाबलों में.

बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका देकर उनकी परीक्षा ली जा सकती है. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है, ऐसे में सिराज और बाकी गेंदबाजों को असली चुनौती मिलेगी.

हार्दिक की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को नई गेंद से आजमाया जा सकता है, जैसा उन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल में किया था. दुबे को पूरे चार ओवर दिए जा सकते हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या उन्हें बड़े मुकाबलों में भरोसे के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

पंड्या के नहीं खेलने पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को अतिरिक्त बल्लेबाजी समय मिल सकता है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर थे. उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है, जिन्होंने अब तक हर मैच खेला है.

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

TAGGED:HardikSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 10वीं छात्रों के लिए नया नियम लागू, पहली परीक्षा मिस की तो नहीं मिलेगा दूसरा मौक 10वीं छात्रों के लिए नया नियम लागू, पहली परीक्षा मिस की तो नहीं मिलेगा दूसरा मौक
अगली ख़बर भोजशाला विवाद: 18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण स्थगित भोजशाला विवाद: 18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण स्थगित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?