सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रांची में राइस मिल संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रांची में राइस मिल संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

रांची में राइस मिल संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रांची में राइस मिल संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
साझा करें

रांची.

झारखंड की राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है.

पिस्का नगड़ी में जांच जारी
पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल के बाबा राइस प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है. यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक और कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा नगड़ी के बांध टोली इलाके में स्थित बाबा राइस के दूसरे प्लांट पर भी एक अलग टीम ने छापा मारा है. दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी बिना अनुमति अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा. इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई.

कागजातों की जांच-पड़ताल
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को टैक्स चोरी, लेन-देन में गड़बड़ी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. टीम मिल से जुड़े अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन और कारोबार से संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

TAGGED:BiharIncome Tax Raid
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राज्यपाल बागडे बोले- “एक भारत श्रेष्ठ भारत की आत्मा है कश्मीर” राज्यपाल बागडे बोले- “एक भारत श्रेष्ठ भारत की आत्मा है कश्मीर”
अगली ख़बर सांस्कृतिक विरासत का उत्सव: सिरपुर महोत्सव की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव सा सांस्कृतिक विरासत का उत्सव: सिरपुर महोत्सव की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव सा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?