मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हि
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हि

सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हि

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 6:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हि
साझा करें

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी. 76 रन की बड़ी शिकस्त ने नेट रन रेट को बहुत नुकसान पहुंचाया. अब टीम को हर हाल में अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे और वो भी बड़े अंतर से. भारत और जिम्बाब्वे गुरुवार, 26 फरवरी को दूसरे सुपर 8 मुकाबले में आमने-सामने होंगे. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है खासतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए.

साउथ अफ्रीका से मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का नेट रन रेट (NRR) भी काफी खराब हो गया. जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गई हैं. हालांकि भारत के लिए वापसी मुमकिन है. इसके लिए उसे अपने बचे हुए दो मैच में सेमीफाइनल के लिए बनाए गणित के हिसाब से चलना होगा. अगर बाकी बचे सुपर 8 मैचों में टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करती है तो सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने का मौका है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितनी बड़ी जीत चाहिए?
टॉस किसी कप्तान के हाथ में नहीं होता, ऐसे में भारत को पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी दोनों में से कोई भी जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है और 190 से ज्यादा रन बनाता है, तो टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को 130 रन के अंदर ऑलआउट करना होगा और 60 से ज्यादा रन से जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, 80 या उससे ज्यादा रन की जीत सबसे बेहतर मानी जाएगी.

कितने ओवर में चेज करना होगा टारगेट
अगर भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा है, तो टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को 130 रन के अंदर रोकना होगा और 10 से 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा. मौजूदा हालात में 30 से 40 रन की जीत से नेट रन रेट की भरपाई नहीं होगी. कुल मिलाकर, भारत को अगला मैच 70 या उससे ज्यादा रन से जीतना होगा या फिर 12 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा.

इसके बाद वेस्टइंडीज को भी आसानी से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीत जाए. भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. सुपर 8 का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा.

TAGGED:featuredSportsTeam India
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे-धजे लोगों ने तिलक लगाकर किया सीएम योगी का आत्मी पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे-धजे लोगों ने तिलक लगाकर किया सीएम योगी का आत्मी
अगली ख़बर एमपी में मौसम की बार-बार करवट, किसानों की धड़कनें बढ़ीं, फरवरी में चौथी बार ओले एमपी में मौसम की बार-बार करवट, किसानों की धड़कनें बढ़ीं, फरवरी में चौथी बार ओले

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?