शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन

अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन

UB News Network
Last updated: जनवरी 8, 2026 12:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी अंतर्गत आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन
साझा करें

अंबिकापुर.

नगर पालिक निगम अंबिकापुर आयुक्त डी.एन. कश्यप के निर्देशन में सुभाषनगर क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक “मोर मकान–मोर चिन्हारी” (AHP) अंतर्गत निर्माणाधीन आवास परियोजना में 67 पात्र हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से आवासों का आबंटन किया गया। यह आबंटन प्रक्रिया निर्माणाधीन स्थल पर ही पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिससे हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव सर सहित नगर निगम के संबंधित Also Read – दुर्ग में विधवा बहू के साथ अत्याचार, टोनही कहा और चरित्र पर ससुराल वालों ने लगाया लांछन अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया, जिससे किसी भी प्रकार की आपत्ति या भ्रम की स्थिति न बने। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषनगर क्षेत्र में कुल 17 ब्लॉकों में 493 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से वर्तमान में 12 ब्लॉकों के 348 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 5 ब्लॉकों के 145 आवास फिनिशिंग स्टेज में हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपे जाने की तैयारी है। नगर निगम द्वारा परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए “मोर मकान–मोर चिन्हारी” योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से आवास आबंटित किए जा रहे हैं। Also Read – गोवा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष आवासों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लॉटरी के माध्यम से आवास मिलने पर हितग्राहियों ने शासन और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों का कहना था कि वर्षों से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आगामी चरणों में भी आवास आबंटन की प्रक्रिया इसी तरह पारदर्शी ढंग से की जाएगी। शेष निर्माणाधीन आवासों के पूर्ण होते ही अन्य पात्र हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

TAGGED:AmbikapurChhattisgarh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम निर्माण पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम निर्माण
अगली ख़बर पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री जोशी से रखी बड़ी मांगें पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री जोशी से रखी बड़ी मांगें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?