शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 4 KM तक घसीटी कार, चार जिंदगियां खत्म
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 4 KM तक घसीटी कार, चार जिंदगियां खत्म

भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 4 KM तक घसीटी कार, चार जिंदगियां खत्म

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 5:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 4 KM तक घसीटी कार, चार जिंदगियां खत्म
साझा करें

दौसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे पांच दोस्तों की कार एक अज्ञात वाहन (संभवतः ट्रक) से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक कार को कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया।

दर्शन कर लौटते समय काल बन गई रफ्तार

पुलिस के अनुसार हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 (पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र) के पास हुआ। कार (हरियाणा नंबर) में सवार सभी पांच लोग नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे उज्जैन से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी अज्ञात भारी वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और लोहे का गोला बन गई।

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे युवक ने अस्पताल में पुलिस को जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। घायल युवक के मुताबिक टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कार को अपने साथ फंसाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता रहा। इसी दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार 4 लोगों की जान चली गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की अभी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

TAGGED:Horrific accidentRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘मंदिर प्रबंधन में दखल नहीं’—महाकाल मंदिर वीआईपी दर्शन मामले में याचिका निरस्त ‘मंदिर प्रबंधन में दखल नहीं’—महाकाल मंदिर वीआईपी दर्शन मामले में याचिका निरस्त
अगली ख़बर बिहार में सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आरोपी गिरफ्तार बिहार में सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?