गुरूवार, मार्च 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए हो
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - आज का राशिफल - 05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए हो

05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए हो

UB News Network
Last updated: मार्च 4, 2026 11:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 23 घंटे पहले
05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए हो
साझा करें

आज का राशिफल मेष

आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ मुश्किलें देने वाली हो सकती हैं, किसी न किसी बात को लेकर घर पर भी कुछ मतभेद बने रह सकते हैं जिन्हें सुलझाना आसान नहीं होगा। आप अपने काम के चलते कुछ यात्रा भी कर सकते हैं जो शायद अभी खर्च और थकान ही बढ़ाने वाली हैं।

    करियर – काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति आप को कई मायनों में एक छिपा हुआ कंपटीशन देने वाली है यानी के लोग विरोध में सामने न हों लेकिन पीठ पीछे काफी कुछ चल रहा होगा। कारोबार को लेकर ध्यान से सौदे करने की जरूरत है।
    फाइनेंस – पैसों को लेकर आज का दिन आपको खर्च की अधिकता देने वाला है। आप कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
    लव लाइफ – प्यार भरे रिश्ते इस समय होकते हैं किसी दूसरे के चलते विवाद या तनाव का शिकार।
    हेल्थ – सेहत के मामले में इस दौरान शरीर में दर्द बुखार या अन्य कोई परेशानी उभर सकती है।

आज का राशिफल वृष

वृषभ राशि वालों के लिए काम के साथ-साथ इस समय कुछ बदलाव का भी मौका होगा, घर को सजाने या उसमें कुछ चेंज करने की कोशिशें भी अच्छी रहने वाली हैं। इस समय घर पर दोस्तों के आने से अलग ही रौनक लगने वाली है।

    करियर – काम के लिहाज से आज आप अपने रचनात्मक पक्ष में ज्यादा अच्छे रहने वाले हैं। इस दौरान आप के काम में कुछ नवीनता दिखाई दे सकती है। इस समय के दौरान काम या किसी सौदे को लेकर यात्रा भी हो सकती है।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति की अगर बात करें तो ये समय आपको कुछ अपने ऊपर होने वाले खर्च की स्थिति को अधिक दिखा रहा है।
    लव लाइफ – प्रेम संबंध इस समय काफी बातों के चलते रहेंगे आप के लिए कमजोर क्योंकि कोई न कोई शक या संदेह दिलों में ला सकता है दूरी का असर।
    हेल्थ – स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह आप छोटी छोटी बातों से हो सकते से परेशान जिससे दिक्कत हो सकती हैं।

 

आज का राशिफल मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति रह सकती है कुछ मामलों में उलझनों से भरी हुई। घर पर कुछ काम आप के ध्यान को कर सकते हैं भ्रमित। इस दौरान बच्चों को लेकर उनकी पढ़ाई से संबंधित बातचीत होगी जिसमें आप उनके लिए एक अच्छे मार्गदर्शक बनेंगे।

    करियर – कामकाज की अगर बात की जाए तो इस समय कुछ पुरानी बातें या यादें मन पर डाल सकती हैं अपना प्रभाव। इस समय के दौरान लगातार कामकाज में लगे रहना आपको अपने आस पास के माहौल से भी दूर ले जाने वाला हो सकता है।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति के मामले में दिन रहेगा कुछ दोस्तों के साथ खर्चीला या फिर किसी भाई बंधु के लिए खरीदारी भी हो सकती है।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय आप अचानक से किसी से मिल सकते हैं या बातचीत आगे बढ़ सकती है।
    हेल्थ – सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, लेकिन किसी खेलकूद में चोट न लगे इस बात का रखें ख्याल।

 

आज का राशिफल कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आत्मविश्वास को देने वाला रह सकता है। आप अपने कामों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे, लेकिन किसी पारिवारिक विषय को लेकर मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। आज शांत रहते हुए मेहनत करते रहना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा।

    करियर – कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं, लेकिन अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है, किसी जरूरी घरेलू खर्च के कारण बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
    लव लाइफ – दांपत्य जीवन में आज के दिन एक दूसरे को समय कम ही दे पाते हैं, प्रेम संबंधों में उन बातों से परेशान न हों जो किसी बाहरी व्यक्ति के कारण प्रभावित हो रही है।
    हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा असर पर यात्रा के दौरान कुछ दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

 

आज का राशिफल सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काम के साथ साथ घर के लोगों के साथ समय बिताने वाला देगा। परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन भी बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय अहम होगी।

    करियर – काम के मामले में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।
    फाइनेंस – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें वैसे तो आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।
    लव लाइफ – रिश्तों में आज के दिन घर परिवार की जिम्मेदारी ही बहुत अधिक रहने वाली है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
    हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान में लापरवाही न करें। गले या सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या हो सकती है।

 

आज का राशिफल कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपने ही अनुसार काम करने की इच्छा को बढ़ा सकता है। इस समय घर पर किसी के साथ बातचीत में बहस बढ़ सकती है, इसलिए जितना हो सके आज के दिन आपने स्वभाव में अड़ियल रुख न अपनाएं।

    करियर – कार्यक्षेत्र में पुरानी बातें या अनुभव आपके फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी नए काम में शामिल होने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन इसमें आगे बढ़ना मुश्किल रह सकता है।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मित्रों के साथ बाहर जाना या किसी रिश्तेदार के लिए खरीदारी करने से खर्च बढ़ सकता है।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों में अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत में प्रगति हो सकती है।
    हेल्थ – यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

आज का राशिफल तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार और घर-गृहस्थी के मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी पुराने विषय पर फिर से चर्चा हो सकती है, जिससे मन में हलचल रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।

    करियर – कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, परंतु मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा, आप रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज नए विचार सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ बातचीत में उलझने से बचें क्योंकि इससे विवाद भी बढ़ सकता है।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। बचत की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आज असर डालने वाली है ऎसे में बाहरी लोगों में प्यार को खोजने वाले हैं।
    हेल्थ – पेट या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें।

 

आज का राशिफल वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन घर हो या सोशली दोनों ही मामलों में नेतृत्व क्षमता से भरा सकता है। आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। परिवार में आज कुछ न कुछ धार्मिक गतिविधियां भी हो सकती है।

    करियर – काम के स्थान में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है इसी के साथ कुछ अधिकारी भी आपको सहयोग दे सकते हैं। अगर आप किसी प्रस्तुति या महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो सफलता के योग हैं। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं।
    फाइनेंस – आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, इनकम के नए स्रोत बनने की संभावना है बस दिखावे में अधिक खर्च करने से बचें।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
    हेल्थ
– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज वैसे बड़ों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ही आप पर अधिक रहने वाली है।

आज का राशिफल धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन योजना बनाते हुए व्यतीत हो सकता है। घर पर बड़ों की ओर से काम अधिक मिलने वाला है लेकिन आप अपने काम को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

    करियर – कार्यक्षेत्र में आज के दिन मेहनत बढ़ने वाली है, किसी न किसी काम के चलते बार बार चीजों को करना पड़ सकता है जिसके कारण गुस्सा भी बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश में हैं तो कोई समाचार आज मिल सकता है। व्यापार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
    फाइनेंस – आर्थिक स्थिति के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है, कुछ माता-पिता की ओर से लाभ मिल सकता है।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों के मामले में आज के दिन जरूरत होगी की एक दूसरे की मदद मिल सकती है।
    हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा आज के दिन कुछ चुस्ती से भरे भी रहने वाले हैं किसी खेलकूद जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। 

आज का राशिफल मकर

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक हो सकती है, इस दौरान अगर कोई काम करने में परेशानी हो रही है तो मदद भी मिल सकती है। आज के दिन बच्चे काफी मदद कर सकते हैं।

    करियर – काम के मामले में आज के दिन की स्थिति आपको मौके तो देगी लेकिन कुछ लोग प्रतिस्पर्धा में शामिल रह सकते हैं। आज कारोबार को लेकर कहीं जाने का प्लान बन सकता है इस समय आप के काम सफल भी रह सकते हैं।
    फाइनेंस – आज के दिन आर्थिक मामले में आप कुछ ज्यादा चीजों को लेकर सेविंग के मूड में तो होंगे जिसका लाभ होगा।
    लव लाइफ – पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लेना और नियमित दिनचर्या को बनाते हैं।
    हेल्थ – आज के दिन की स्थिति काम में ज्यादा भागमभाग के चलते कुछ परेशानी दे सकती है इसलिए सावधानी से काम करें।

आज का राशिफल कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति थोड़ा मानसिक रुप से बेचैन बना सकती है, घर पर कुछ न कुछ बातें आप को परेशान कर सकती है, वहीं इस समय के दौरान कोई गलतफहमी चल रही थी तो उसे सुलझाने का उचित समय है।

    करियर – करियर से संबंधित चर्चा हो सकती है, जिसमें आप उन्हें सही दिशा देने की कोशिश करेंगे। प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो निरंतरता बनाए रखें आज वैसे कुछ मामलों में परेशानी बनी रह सकती है।
    फाइनेंस – आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल संकेत दे रहा है।
    लव लाइफ – प्रेम संबंधों के मामले में दिन तनाव या अलगाव को दे सकता है। इस समय अपनी बातों पर रखें नियंत्रण जिससे स्थिति संतुलित रह सकती है।
    हेल्थ – पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

आज का राशिफल मीन

आज के दिन मीन राशि वाले स्वयं के कामों को लेकर कुछ ज्यादा ही भागमभाग से रह सकते हैं प्रभावित। इस समय परिवार में जरूरी कामों को लेकर कुछ लंबी बातें बनी रहने वाली हैं साथ ही बच्चों के साथ खेलकूद भी आप की दिनचर्या में शामिल रहेगा ऎसे में आज के दिन काफी व्यस्तता बनी रहने वाली है।

    करियर – नौकरी में आज के दिन आप को कुछ जरूरी फाइल्स या फिर कोई डील करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग साझेदारी के कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रह सकता है अपने सहयोगियों की ओर से कुछ अच्छे विचार भी मिलेंगे।
    फाइनेंस – आज के दिन घर के बड़ों से बच्चे कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं।
    लव लाइफ – प्यार की स्थिति आज के दिन आपके साथ बनी रहने वाली है, आप का साथी कुछ न कुछ कामों में आपके लिए सहयोगी रह सकता है।
    हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी इस समय आस पास कि चीजों की साफ सफाई बना के रखें क्योंकि धूल इत्यादि के कारण समस्या हो सकती है।

TAGGED:rashifal
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं
अगली ख़बर T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी

ये भी पढ़ें

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?