रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हुस्न के जाल में फंसाकर ठगी: ब्लड सैंपल के नाम पर गुरुग्राम में हनीट्रैप, 3 आरोप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हुस्न के जाल में फंसाकर ठगी: ब्लड सैंपल के नाम पर गुरुग्राम में हनीट्रैप, 3 आरोप

हुस्न के जाल में फंसाकर ठगी: ब्लड सैंपल के नाम पर गुरुग्राम में हनीट्रैप, 3 आरोप

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 5:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
हुस्न के जाल में फंसाकर ठगी: ब्लड सैंपल के नाम पर गुरुग्राम में हनीट्रैप, 3 आरोप
साझा करें

गुरुग्राम
गुरुग्राम में हनीट्रैप का एक नया और चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लैब कर्मी को एक युवती ने ब्लड सैंपल के बहाने फ्लैट पर बुलाया। फिर उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका न्यूड वीडियो बनाया और 1.63 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी उस पर और भी पैसे देने के लिए उसे तंग करने लगे और 5 लाख रुपये मांगने लगे। इस से तंग आकर पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 24 साल की ज्योति व उसके दो साथियों को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

उसके दोनों साथियों की पहचान
राजस्थान के अलवर जिले के गांव काहनावास निवासी हरीश यादव उर्फ मोनू और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली के रहने वाले श्याम सुंदर उर्फ अशोक के रूप में हुई है। ज्योति गुरुग्राम के ताजनगर की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों से 1.63 लाख रुपए, स्कॉर्पियो गाड़ी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रिपोर्ट व्हाट्सएप पर लेने के लिए ले लिया मोबाइल नंबर
पीड़ित युवक ने 6 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-83 की एक लैब में काम करता है। 25 फरवरी को यह एवीएल 36 सोसाइटी मोहम्मदपुर में ज्योति नामक लड़की का ब्लड सैंपल लेने गया था। ज्योति ने ब्लड रिपोर्ट व्हाट्सएप पर लेने के लिए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद ज्योति ने ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू किया। दो मार्च को फिर से ज्योति ने उसे ब्लड सैंपल लेने के लिए बुलाया।

ब्लैकमेल कर ट्रांसफर कराई रकम
फ्लैट में जाने के कुछ देर बाद ज्योति ने दरवाजा खोलकर छोड़ दिया, तभी वहां पर 24-25 साल के दो युवक आए। दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े उतार दिए और न्यूड वीडियो बना ली। आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करके रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद तीनों पीड़ित को स्कॉर्पियो गाड़ी में लेकर गए और मारपीट की।

न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दे 5 लाख मांगे
आरोपी फोन करके लगातार उस पर रुपए का दबाव बना रहे थे। उन्होंने पीड़ित से पांच लाख रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर उसकी न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने अपने एक परिचित को घटना के बारे में बताया और उसे साथ लेकर सेक्टर-37 थाने में शिकायत दी। इसके बाद जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और ज्योति व उसके दो साथियों हरीश यादव उर्फ मोनू और श्याम सुंदर उर्फ अशोक को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पैसे कमाने के चक्कर में गिरोह बनाया
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ का अशोक बीटेक पास है, उस पर पहले भी मारपीट के केस दर्ज हैं। वो राजस्थान के हरीश का दोस्त है। पिछले साल इनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर ज्योति से हुई। हरीश और ज्योति 12वीं पास है। तीनों बेरोजगार थे और पैसे कमाने के चक्कर में तीनों ने गिरोह बनाया। लैब कर्मी के साथ वारदात को अंजाम दिया।

गिरोह कितनों को बचा चुका है शिकार?
पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। तीनों बेरोजगार होने के बावजूद गाड़ी में चलते थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह गिरोह पहले भी और कितने लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेगी जिसके बाद उनकी तरफ से अंजाम दी गई वारदातों का पता चलेगा।

TAGGED:Gurugram unique honeytrap caseHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Human Trafficking पर सख्ती: बिहार पुलिस अप्रैल में चलाएगी ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ Human Trafficking पर सख्ती: बिहार पुलिस अप्रैल में चलाएगी ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’
अगली ख़बर लोकसभा में हरदीप पुरी का भरोसा: देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी लोकसभा में हरदीप पुरी का भरोसा: देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?