रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Holiday Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - Holiday Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

Holiday Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

UB News Network
Last updated: मार्च 20, 2026 5:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
Holiday Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर
साझा करें

जालंधर.

पंजाब में मार्च महीने में त्योहारों और ऐतिहासिक दिवसों के चलते कुछ सार्वजनिक छुट्टियों का एलान किया गया है. हाल ही में होली की छुट्टी के बाद अब 23 मार्च और 31 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दौरान सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे सार्वजनिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी. हालांकि इस साल 23 मार्च को रविवार के दिन पड़ रहा है, लेकिन भारतीय इतिहास में यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है, जिसे पूरे देश खासकर पंजाब में महत्त्वपूर्ण माना जाता है.

23 मार्च को मनाया जाता है शहीदी दिवस
23 मार्च को भारत के तीन महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 1931 में इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत ने इन वीर सेनानियों को फांसी दी थी. उनकी शहादत को याद करने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरित करने के लिए यह अवकाश दिया गया है. इस मौके पर पंजाब के कई हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं, विशेष रूप से हुसैनीवाला, फिरोजपुर और शहीद भगत सिंह नगर में विशेष कार्यक्रम होते हैं.

31 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व
31 मार्च को पंजाब सरकार ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन लोग मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देते हैं. पंजाब में मल्टी-कल्चरल समाज होने के कारण सभी समुदाय इस त्योहार की खुशियों में शामिल होते हैं. मार्च के इन अवकाशों से जहां सरकारी और निजी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, वहीं स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आराम का अवसर मिलेगा. इससे पहले भी मार्च में होली के अवसर पर अवकाश था, जिससे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद उठा सके. अब 23 मार्च और 31 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश मिलने से पंजाब के लोगों को और भी राहत मिलेगी.

TAGGED:HolidayPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ‘मातृभूमि की रक्षा में रानी अवंतीबाई का बलिदान हमेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ‘मातृभूमि की रक्षा में रानी अवंतीबाई का बलिदान हमेश
अगली ख़बर राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने रायपुर में की सौजन्य भें राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने रायपुर में की सौजन्य भें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?