रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले क

पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले क

UB News Network
Last updated: मार्च 14, 2026 8:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले क
साझा करें

अमृतसर.

अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ए के सैंतालीस राइफल समेत कई आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अमृतसर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को अमृतसर देहात के गांव माहवा से काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ए के सैंतालीस राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन आधुनिक नौ मिलीमीटर पिस्तौल बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियारों का यह जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजा गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई की मदद से यह साजिश रची गई थी और इसका मकसद पंजाब में अस्थिरता फैलाना था।

हथियार गुरदासपुर भेजे जाने थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि बरामद किए गए हथियार गुरदासपुर भेजे जाने थे। वहां एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर हत्या करने की साजिश बनाई गई थी। पुलिस की समय पर कार्रवाई से इस बड़ी वारदात को टाल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मॉड्यूल के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार किन-किन स्थानों तक जुड़े हुए हैं।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोग भी सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

TAGGED:PunjabYouth Arrest
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं
अगली ख़बर उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?