शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 900 किलोमीटर की पदयात्रा कर हेमंत सूर्यवंशी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह से मिलने, ML
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 900 किलोमीटर की पदयात्रा कर हेमंत सूर्यवंशी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह से मिलने, ML

900 किलोमीटर की पदयात्रा कर हेमंत सूर्यवंशी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह से मिलने, ML

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 8:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
900 किलोमीटर की पदयात्रा कर हेमंत सूर्यवंशी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह से मिलने, ML
साझा करें

मुंबई
महाराष्ट्र के हेमंत सूर्यवंशी ने प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की एक अनोखी मिसाल पेश की है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रति अपने स्नेह और सम्मान के चलते हेमंत सूर्यवंशी उज्जैन (मध्य प्रदेश) से उत्तर प्रदेश के विश्नोहरपुर तक करीब 900 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर पहुंचे। बृजभूषण के बड़े बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिह ने हेमंत का जोरदार स्वागत किया। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
हेमंत सूर्यवंशी मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 जनवरी को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने पैदल ही गोंडा के विश्नोहरपुर की ओर अपनी यात्रा शुरू की।

यात्रा के दौरान हेमंत सूर्यवंशी लगातार पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तस्वीर अपने साथ रखे रहे। उन्होंने बताया कि इसी तस्वीर के कारण उन्हें रास्ते भर लोगों का भरपूर सहयोग, सम्मान और आतिथ्य मिलता रहा। कई स्थानों पर लोगों ने उनके ठहरने, भोजन और आराम की व्यवस्था की, जिससे उनकी लंबी और कठिन यात्रा अपेक्षाकृत सहज हो सकी।

करीब एक हजार किलोमीटर की यह पदयात्रा पूरी कर जब हेमंत सूर्यवंशी विश्नोहरपुर पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। बृजभूषण के बड़े बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने हेमंत सूर्यवंशी का स्वागत करते हुए उनके समर्पण और भावनात्मक लगाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह का समर्पण और श्रद्धा दुर्लभ है।

हेमंत सूर्यवंशी की इस यात्रा को लोग प्रेम, विश्वास और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं। उनकी पदयात्रा यह संदेश देती है कि सच्चा सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव किसी भी दूरी को छोटा बना सकता है। क्षेत्र में उनकी इस अनोखी पहल की हर ओर सराहना हो रही है।

 

TAGGED:Hemant Suryavanshi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘एक खराब दिन काफी है’ — राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को दी बड़ी सीख, वर्ल्ड कप से ‘एक खराब दिन काफी है’ — राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को दी बड़ी सीख, वर्ल्ड कप से
अगली ख़बर प्रदेश का नाम रोशन: पाँच जिलों से 23 मैत्री कार्यकर्ता हुए शामिल प्रदेश का नाम रोशन: पाँच जिलों से 23 मैत्री कार्यकर्ता हुए शामिल

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?