शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हरियाणा के सीएम सैनी बोले- ‘चुटकुलों से नहीं भरते पेट’
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हरियाणा के सीएम सैनी बोले- ‘चुटकुलों से नहीं भरते पेट’

हरियाणा के सीएम सैनी बोले- ‘चुटकुलों से नहीं भरते पेट’

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 3:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हरियाणा के सीएम सैनी बोले- ‘चुटकुलों से नहीं भरते पेट’
साझा करें

चंडीगढ़.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झूठे वादों और खोखली बातों की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करना अब पंजाब के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब में मौजूदा सरकार ने इसे मजाक बना दिया है।

आप और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों को किया निराश: सीएम सैनी

रविवार को लुधियाना के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी, दोनों सरकारें लोगों से किए वादे निभाने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादे किए थे, जिनमें से एक साल के भीतर 54 वादे पूरे कर दिए गए, जबकि पंजाब में चार साल बीतने के बावजूद घोषणाएं ही घोषणाएं हैं।

सीएम सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता है। पंजाब सरकार ने चार साल निकाल दिए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आता। बुजुर्गों को 2500 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा आज तक अधूरा है, जबकि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं को 1100 रुपये महीना देने का वादा भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। किसानों के मुद्दे पर सीएम सैनी ने कहा कि खराब फसलों के मुआवजे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री झूठ की राजनीति कर रहे हैं। सीएम ने वीबी-जी राम जी को लेकर पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव को बेतुका करार देते हुए कहा कि उसमें न तो कोई तथ्य है, न आंकड़े और न ही सुधार का कोई सुझाव।

सीएम सैनी ने सोशल ऑडिट का हवाला देते हुए कहा कि 13,304 ग्राम पंचायतों में से 5,915 पंचायतों के ऑडिट में 10,663 वित्तीय गबन के मामले सामने आए, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। पंजाब का युवा नशे और बेरोजगारी से परेशान होकर अवैध रास्तों से विदेश जाने को मजबूर है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है।

तो हमारा इतिहास कुछ और ही होता – सीएम

सीएम सैनी ने लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि गुरुओं के बलिदानों ने ही भारत की पहचान गढ़ी है। यदि ये कुर्बानियां न होतीं, तो इतिहास कुछ और ही होता। उन्होंने सभी से गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इसके बाद सीएम सैनी ने प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 2 फरवरी से शुरू होंगे 8वीं-10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2 फरवरी से शुरू होंगे 8वीं-10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम
अगली ख़बर हरियाणा में घनी धुंध के बीच विजिबिलिटी हुई जीरो हरियाणा में घनी धुंध के बीच विजिबिलिटी हुई जीरो

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?