शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हरियाणा के मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद जांच शुरू; पूरन कु
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हरियाणा के मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद जांच शुरू; पूरन कु

हरियाणा के मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद जांच शुरू; पूरन कु

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 4:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हरियाणा के मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद जांच शुरू; पूरन कु
साझा करें

चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। देर रात उनके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं।

सीने में दर्द उठने पर अस्पताल में भर्ती कराया; IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में भी रस्तोगी का नामहरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनका इलाज जारी है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को इमरजेंसी सेवा में भर्ती किया गया है। सर्जन डॉ पीएस महंत उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज उनकी हार्ट सर्जरी होनी है। बता दें कि अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका रिटायरमेंट 30 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाते हुए 30 जून 2026 तक एक्सटेंड कर दिया है।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। यहां उनका एक आम का बाग है, जो विरासत में मिला है। इसके अलावा कुछ बड़े भाई से उपहार में मिला है। हरियाणा के पंचकुला और गुरुग्राम में आवासीय फ्लैट हैं। ये जानकारी मुख्य सचिव की ओर से अप्रैल 2025 में केंद्र सरकार के पोर्टल पर दी गई थी।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से जुड़ी कुछ बातें.

..1990 बैच के आईएएस हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का 60 साल के हो चुके हैं। पिछले साल 30 जून को उन्होंने 60वां जन्मदिन मनाया था। वह सूबे के पहले ऐसे आईएएस हैं, जिन्हें दो बार प्रदेश का मुख्य सचिव बनने का मौका मिला है। केंद्र सरकार ने उन्हें राज्य सरकार की सिफारिश पर एक साल की एक्सटेंशन दी है। इस एक्सटेंशन में उन्हें केंद्र सरकार के सर्विस रूल-थ्री का फायदा मिला है। 19 जून को इस संबंध में केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को अपनी स्वीकृति का लेटर भेजा था, जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा इस बारे में 20 जून को आदेश जारी किए थे।मुख्य सचिव बनने से पहले आईएएस अनुराग रस्तोगी वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। 31 अक्टूबर 2024 को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 3 दिनों तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। हालांकि जोशी को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन सरकार ने यह कार्यभार रस्तोगी को तब तक के लिए सौंप दिया था, जब तक जोशी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 4 नवंबर, 2024 को जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया था। रस्तोगी का मुख्य सचिव के पद पर ये दूसरा कार्यकाल है।प्रदेश में मुख्य सचिव बनने की रेस में सीनियॉरिटी के हिसाब से सबसे आगे सुधीर राजपाल थे, जबकि, नंबर 2 पर सुमिता मिश्रा थीं। मगर, हरियाणा सरकार ने इन दोनों की सीनियॉरिटी को दरकिनार कर रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया था। दो साल पहले जब सीनियॉरिटी का मुद्दा उठा था, तब सुधीर और सुमिता को लेकर बाहरी कैडर का होने की बात कही गई थी। इसके बाद सरकार ने सीनियॉरिटी को दरकिनार कर अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव की कमान दी। रियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के घर जाते हुए। फाइल फोटो।हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में भी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का नाम है। इस मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को जांच में शामिल कर चुकी है। तीन दिन पहले भी टीम ने एक घंटे तक सचिवालय में रहकर मुख्य सचिव से पूछताछ की थी। एसआईटी ने उनसे पूरन कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों और सुसाइड नोट में दर्ज तथ्यों को लेकर विस्तार से पूछताछ की। हालांकि अभी तक इस मामले में मुख्य सचिव की ओर से कोई जानकारी या बयान साझा नहीं किया गया है।हरियाणा चीफ सेक्रेटरी से IPS सुसाइड केस में पूछताछ:सचिवालय में 1 घंटे तक रही चंडीगढ़ SIT; एसएसपी ने पूछे कई सवाल, डॉक्यूमेंट मांगे हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की SIT की जांच जारी है। सोमवार देर शाम इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम सिविल सचिवालय पहुंची। जहां एक घंटे से अधिक समय तक हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की। दिवंगत आईपीएस के सुसाइड नोट में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का भी नाम है।मथुरा में ओले गिरे, गाजियाबाद- नोएडा में बूंदाबांदीश्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्जगुरुग्राम में हल्की बारिश के साथ बढ़ी ठंडमेरठ में छाया घना कोहरा, विजिबिलटी 50 मीटरकानपुर में ठंड में प्रशासन ने कंबल बांटे

TAGGED:HaryanaHaryana Chief Secretary
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रॉकी मित्तल को कोर्ट से मिली राहत, कथित दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रॉकी मित्तल को कोर्ट से मिली राहत, कथित दुष्कर्म मामले में
अगली ख़बर साल 2026 में हरियाणा के 17 प्रमुख IAS, IPS अधिकारी होंगे रिटायर, मुख्य सचिव का भ साल 2026 में हरियाणा के 17 प्रमुख IAS, IPS अधिकारी होंगे रिटायर, मुख्य सचिव का भ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?