मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा

दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 5:18 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
दुनिया में अद्वितीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, बिना उनके टीम अधूरी: आकाश चोपड़ा
साझा करें

नई दिल्ली
पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम अधूरी है। भारत टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलेगा। विश्व कप में भारत के खिताब बचाने के अभियान में हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय टीम में हार्दिक का कोई सानी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है। पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। बल्ले और गेंद से वह जो कर दिखाते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता।’ चोपड़ा ने कहा, ‘भारत भले ही अंतिम एकादश में वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को शामिल करना चाहें, लेकिन फिर भी आपको नंबर आठ पर एक बल्लेबाज की भी जरूरत होगी। आप सब कुछ हासिल नहीं कर सकते। आप 12 खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतार सकते।’

आकाश ने कहा, ‘केवल हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं। वह नई गेंद से गेंदबाजी करके प्रभाव डाल सकते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर भी फेंका था जिसे भारत ने जीता था। इस तरह के कारनामे सिर्फ हार्दिक ही कर सकते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं मिलेगा।’

चोपड़ा ने कहा कि चोट और खराब फॉर्म की चिंताओं के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी ताकि टीम संयोजन को सही स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की यह टी20 श्रृंखला सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ आया है। वनडे श्रृंखला में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया था, लेकिन यहां उनकी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम खेल रही है।’

 

TAGGED:Hardik PandyaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बच्ची से रेप के आरोपी का घर बुलडोजर से किया जमींदोज बच्ची से रेप के आरोपी का घर बुलडोजर से किया जमींदोज
अगली ख़बर पंजाब में एलमोंट किड कफ सिरप पर लगा बैन पंजाब में एलमोंट किड कफ सिरप पर लगा बैन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?