लखनऊ
उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।
रोजगार मेले में जाने से पहले रखें ध्यान
सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाएं।
जरूरी अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखें।
अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर साथ रखें।
2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
चयन होने की स्थिति में इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
तारीख
वैकेंसी
जगह
पता
19 फरवरी 2026
900
देवरिया
NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में
20 फरवरी 2026
541
प्रतापगढ़
सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़
21 फरवरी 2026
4034
प्रयागराज
विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव
21 फरवरी 2026
484
गोरखपुर
राजकीय आईटीआई चरगावा
21 फरवरी 2026
464
गोंडा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज
21 फरवरी 2026
395
चंदौली
गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा
21 फरवरी 2026
1560
कानपुर नगर
डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर
21 फरवरी 2026
975
पीलीभीत
उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय
23 फरवरी 2026
346
उन्नाव
चौधरी खजान सिंह कॉलेज
24-26 फरवरी 2026
11890
मेरठ
आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर
24 फरवरी 2026
4223
मुरादाबाद
पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड
25 फरवरी 2026
8631
मिर्जापुर
जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
25 फरवरी 2026
500
भदौही
जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर
25 फरवरी 2026
18020
सहारनपुर
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई
25 फरवरी 2026
9442
गौतमबुद्ध नगर
विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा
25 फरवरी 2026
1124
महोबा
वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
26 फरवरी 2026
6448
अमेठी
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
26 फरवरी 2026
4933
झांसी
बुन्देलखंड महाविद्यालय
26 फरवरी 2026
6338
अयोध्या
एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
26 फरवरी 2026
6341
आजमगढ़
डीएवी पीजी कॉलेज
27 फरवरी 2026
1160
उन्नाव
विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर
27 फरवरी 2026
5945
रायबरेली
कर्मयोगी डिग्री कॉलेज
28 फरवरी 2026
450
कानपुर नगर
नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी
28 फरवरी 2026
50
बुलंदशहर
जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
28 फरवरी 2026
3231
जौनपुर
जिला सेवायोजन कार्यालय
28 फरवरी 2026
50
गोरखपुर
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
यदि नए यूजर हैं तो पहले नया पंजीकरण (New Registration) करें।
अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।
अपनी योग्यता और जिले के अनुसार मेला चुनें।
आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।
