रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: किसानों के लिए खुशखबरी: कैथल में सरसों की खरीद 27 मार्च से MSP पर शुरू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - किसानों के लिए खुशखबरी: कैथल में सरसों की खरीद 27 मार्च से MSP पर शुरू

किसानों के लिए खुशखबरी: कैथल में सरसों की खरीद 27 मार्च से MSP पर शुरू

UB News Network
Last updated: मार्च 19, 2026 3:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
किसानों के लिए खुशखबरी: कैथल में सरसों की खरीद 27 मार्च से MSP पर शुरू
साझा करें

कैथल.

जिले की नई अनाज मंडी में सरसों की आवक तेज हो गई है। पीले व काले रंग की सरसों को लेकर किसान मंडियों में आ रहे हैं। किसानों को सरसों के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। प्राइवेट एजेंसियों ने किसानों से 6600 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल सरसों खरीदा है, जो सरकारी भाव से करीब 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है। अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है।

किसानों ने कहा सरसों के भाव की जो उम्मीद थी, उससे भी ज्यादा मिल रहे हैं। किसानों को इससे फायदा होने वाला है। नई अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचे किसान नरेश ने बताया कि एमएसपी पर अभी खरीद नहीं हुई है। प्राइवेट 6500 रुपये तक सरसों बेची गई।

तीन अनाज मंडियों को बनाया सरसों का खरीद केंद्र
जिले की मंडियों में सरसों की आवक शुरू होने के बाद खरीद केंद्रों को भी बना दिया गया है। कैथल शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी व नई अनाज मंडी के अलावा राजौंद व कलायत की अनाज मंडी को सरसों की खरीद का केंद्र बनाया गया है। बता दें कि राजौंद व कलायत क्षेत्र में काफी किसान सरसों की खेती ज्यादा करते हैं। पूरे जिले में चार हजार हेक्टेयर यानि 10 हजार एकड़ में किसानों ने सरसों की खेती की है। पिछले साल सरसों के भाव प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 6000 हजार से से 6500 रुपये थे, जो इस बार सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। सरसों की खेती करने वाले किसान मनोज कुमार, नरेश कुमार, रामकुमार ने बताया कि सरसों के अच्छे भाव मिलने से फायदा होगा।

27 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद: ढुल
हैफेड के इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद 27 मार्च से शुरू होगी। सरसों की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों की खरीद की जाएगी। हैफेड की तरफ से सरसों की खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरदाना की भी कोई कमी नहीं है।
मंडी में सरसों की आवक शुरू: ढुल
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि सरसों की आवक मंडी में शुरू हो गई है। प्राइवेट खरीदार सरसों खरीद रहे हैं। मंडी में सरसों की आवक को लेकर सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। किसानों से अपील है कि सरसों को सुखाकर मंडियों में लेकर आएं, ताकि अच्छे भाव मिल सके।

TAGGED:HaryanaMustard Season
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: नवरात्र में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसा श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: नवरात्र में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसा
अगली ख़बर बिहार में विकास को रफ्तार: नीतीश कुमार ने मुंगेर में कई परियोजनाओं की रखी आधारशि बिहार में विकास को रफ्तार: नीतीश कुमार ने मुंगेर में कई परियोजनाओं की रखी आधारशि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?