शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इम्युनिटी से लेकर पाचन तक: आंवला जूस के 5 फायदे जो आपको जानने चाहिए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - इम्युनिटी से लेकर पाचन तक: आंवला जूस के 5 फायदे जो आपको जानने चाहिए

इम्युनिटी से लेकर पाचन तक: आंवला जूस के 5 फायदे जो आपको जानने चाहिए

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 5:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
इम्युनिटी से लेकर पाचन तक: आंवला जूस के 5 फायदे जो आपको जानने चाहिए
साझा करें

आज के समय में खुद का ख्याल रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। गलत खानपान, प्रदूषण और स्ट्रेस के बीच इम्यून सिस्टम कमजोर होना आम बात हो गई है। ऐसे में आंवला के जूस को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना गया है।

यह विटामिन C का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि  सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आंवला का जूस पीने के कुछ शानदार फायदों के बारे में।

पाचन के लिए अच्छा

अनहेल्दी फूड्स की वजह से आजकल ज्यादातर लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। आंवला जूस नियमित रूप से पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। जानवरों के एक अध्ययन पर पाया गया है कि आंवला दस्त, मांसपेशियों की ऐंठन, पेट में ऐंठन और बेचैनी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इंसानों के पाचन पर आंवले का रस कैसे प्रभाव डाल सकता है इसके लिए अभी और अध्ययन की जरूरत है।

दिल के लिए फायदेमंद

आंवला का जूस दिल के मरीजों के लिए एक नेचुरल उपाय के तौर पर बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए आंवला का जूस बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन C की मात्रा काफी होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। खासकर बदलते मौसम के दौरान रोजाना आंवला जूस पीना सर्दी-जुकाम, खांसी और इन्फेक्शन जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

बालों के लिए वरदान

आजकल ज्यादातर लोग अपने पतले बालों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आंवला जूस सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और बालों को झड़ने से बचाता भी है। आप भी अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

किडनी को रखे हेल्दी

अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो आंवला का जूस आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करके किडनी की सेहत को हेल्दी रख सकते हैं। साथ ही, यह किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम करता है।

 

TAGGED:amla juiceHealth
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Republic Day सुरक्षा कवच: चप्पे-चप्पे पर निगरानी, दिनभर शहर में कड़ी पाबंदियां Republic Day सुरक्षा कवच: चप्पे-चप्पे पर निगरानी, दिनभर शहर में कड़ी पाबंदियां
अगली ख़बर विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात विश्व कप की तैयारी पर संकट! दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी चोटिल, मौरिस बोले– हालात

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?