मंगलवार, फरवरी 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस

मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 9:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस
साझा करें

जमशेदपुर.

गाजियाबाद की कंपनी मैक्सीजोन टच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 3000 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर जमशेदपुर के साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिल्म अभिनेता गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडेय, रजा मुराद, गायक मनोज तिवारी, कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह तथा परसुडीह निवासी सूर्य नारायण पात्रो के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।

यह प्राथमिकी बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी जसपाल सिंह और टेल्को कालोनी निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने अधिक ब्याज के लालच में कंपनी में करीब आठ लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी जमशेदपुर कार्यालय बंद कर फरार हो गई। कार्यालय साकची थाना क्षेत्र काशीडीह में थी। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी उक्त कंपनी तथा इससे जुड़े कलाकारों और अधिकारियों के विरुद्ध साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। कंपनी के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाना में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह वर्तमान में रांची जेल में बंद हैं। दोनों को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार किया था। निदेशक दंपति बिहार के वैशाली जिले के निवासी हैं। मामले की ईडी भी जांच कर रही है। दोनों आरोपित पहले जमशेदपुर की जेल में थे।

शिकायत के अनुसार, कंपनी ने प्रति निवेशक न्यूनतम एक लाख रुपये निवेश पर 15 प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन दिया था। निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए कंपनी अपने कार्यक्रमों में नामी फिल्म कलाकारों को आमंत्रित करती थी। बताया गया कि केवल जमशेदपुर शहर से 10 हजार से अधिक निवेशकों ने कंपनी में 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जबकि पूरे झारखंड में निवेश की राशि करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

हालांकि जनवरी 2022 के बाद कंपनी ने निवेशकों को ब्याज का भुगतान बंद कर दिया। धोखाधड़ी का यह मामला सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच का बताया जा रहा है। साकची थाना प्रभारी आसंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। न्यायालय में दर्ज परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

TAGGED:BiharFraud Case
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस मैक्सीजोन घोटाले में गोविंदा, शक्ति कपूर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस
अगली ख़बर PAK आर्मी पर भारी दबाव: बलूचिस्तान में 12 शहरों में हमले, कई थानों पर बागियों का PAK आर्मी पर भारी दबाव: बलूचिस्तान में 12 शहरों में हमले, कई थानों पर बागियों का

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?