सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत

पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 3:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत
साझा करें

पटना.

बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घने कोहरे के कारण अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस भीषण भिड़ंत में कार सवार पिता और उनकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह सड़क पर ही खड़ा हो गया. घने कोहरे की वजह से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा (Creta) कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए.

गैस कटर से काटकर निकाला गया शव

हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार चालक का सिर धड़ से अलग हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत बख्तियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे थे फरीदाबाद

मृतक की पहचान बांका जिले के रजौन निवासी अनुपम कुमार के रूप में हुई है. अनुपम भारतीय वायुसेना (Air Force) से सेवानिवृत्त हुए थे और हाल ही में उनकी नियुक्ति हरियाणा के फरीदाबाद स्थित केनरा बैंक में हुई थी. सोमवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से भागलपुर से फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

घंटों तक लगा रहा भारी ट्रैफिक जाम

हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद लगभग एक घंटे से बाधित मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

TAGGED:accidentBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन
अगली ख़बर खंडवा जिले में तेजी से गिर रहा जलस्तर खंडवा जिले में तेजी से गिर रहा जलस्तर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?