रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भागलपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान बमबाजी में 4 घायल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भागलपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान बमबाजी में 4 घायल

भागलपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान बमबाजी में 4 घायल

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भागलपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान बमबाजी में 4 घायल
साझा करें

भागलपुर.

लोदीपुर थानाक्षेत्र के गोहारियों गांव के वार्ड संख्या 14 में सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन शोभा के दौरान बमबाजी में चार लोग जख्मी हो गए। घटना शनिवार की देर रात तब घटी जब मंडल टोला के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बमबाजी की घटना सामने आई।

बमबाजी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में नीरज कुमार उम्र 22 वर्ष, गौतम कुमार उम्र 25 वर्ष, मेघु मंडल उम्र 55 वर्ष और छोटू कुमार उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद
जख्मी युवकों ने पुलिस को जानकारी दी है कि सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट होते देख डीजे चालक ने गाड़ी को पास में ही खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक अपने भाई और चाचा के साथ घर जाने लगा। इसी क्रम में अचानक दो बार बम फेंका गया। बमबाजी की घटना में वह स्वयं, उसका भाई और उसके चाचा घायल हो गए। अचानक हुए दो धमाके से आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई।

भारी पुलिस बल तैनात
घायलों में नीरज कुमार के एक पैर में बम के स्प्लिंटर लगने से गहरा जख्म हो गया है। गौतम कुमार के कमर में गंभीर चोट आई है। मेघु मंडल की कमर और पैर बुरी तरह झुलस गये हैं, जबकि छोटू कुमार का मुंह में जख्म लगा है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव मायागंज अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के इलाज की जानकारी ली और बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया। घटना के बाद सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह, डीएसपी और लोदीपुर थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर हालात नियंत्रित कर लिया है। बमबाजी करने के आरोपितों का सत्यापन कर लिया गया है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कही है।

TAGGED:BhagalpurBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘हिंदुओं को चादर चढ़ाते देख पीड़ा होती है’ धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘हिंदुओं को चादर चढ़ाते देख पीड़ा होती है’
अगली ख़बर गणतंत्र दिवस पर 982 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा मेडल, CBI अधिकारी भी सम्मान गणतंत्र दिवस पर 982 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा मेडल, CBI अधिकारी भी सम्मान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?